Vastu Tips: हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सुख-शांति की देवी माना गया है। वास्तु शास्त्र और पुराणों में यह बताया गया है कि देवी लक्ष्मी उन्हीं घरों में वास करती हैं, जहां सकारात्मक ऊर्जा और स्वच्छता होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद की गई कुछ गलतियां मां लक्ष्मी को रुष्ट कर देती हैं और इससे घर की सुख-समृद्धि कम हो सकती है? आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद कौन से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
1. सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना मना है
- वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
- ऐसा माना जाता है कि इस समय झाड़ू लगाने से घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती हैं और धन की हानि हो सकती है।
- इसलिए झाड़ू हमेशा सुबह या दिन के समय ही लगानी चाहिए।
2. पैसों का लेन-देन न करें
- शाम के समय किसी से पैसे उधार लेना या देना दोनों ही शुभ नहीं माने जाते।
- ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा कम हो जाती है।
- खासतौर पर मंगलवार के दिन पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए।
3. शाम के समय नमक देना वर्जित है
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक का संबंध शुक्र और चंद्र ग्रह से होता है।
- सूर्यास्त के बाद नमक देने से घर के सौभाग्य और समृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ता है।
- माना जाता है कि ऐसा करने से घर की बरकत धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।
4. शाम के समय सोना अशुभ माना गया है
- शाम के समय सोना दरिद्रता का प्रतीक माना गया है।
- सूर्यास्त के बाद सोने से व्यक्ति की ऊर्जा और कार्यक्षमता कम होती है।
- इसके बजाय इस समय पूजा-पाठ करना, दीप जलाना और भक्ति में समय बिताना शुभ फल देता है। (Vastu Tips)
Also Read- नवंबर का खास दिन: शनि साढ़े साती और ढैय्या वालों के लिए शुभ अवसर, जानिए करें कौन से उपाय….
5. तुलसी के पौधे को छूने से बचें
- धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि तुलसी के पौधे में स्वयं माता लक्ष्मी का वास होता है।
- सूर्यास्त के बाद तुलसी को छूना या पानी देना वर्जित माना गया है।
- इससे देवी लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। तुलसी को केवल सुबह या दिन में ही स्पर्श करें।














Leave a Reply