𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Surya Grahan 2025 LIVE Updates: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं

Surya Grahan 2025 LIVE Updates: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं

साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है। यह ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के संयोग में हो रहा है।

सूर्य ग्रहण की समय-सारणी

  • आरंभ: 21 सितंबर, रात 11:00 बजे

  • समाप्ति: 22 सितंबर, सुबह 3:23 बजे

  • कुल अवधि: लगभग 4 घंटे 23 मिनट

  • शि और नक्षत्र: कन्या राशि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र

भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा या नहीं?

  • ग्रहण रात में होने के कारण भारत में दिखाई नहीं देगा

  • इसीलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा

सूर्य ग्रहण कहां देखा जा सकेगा?

  • दर्शनीय देश: न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर

  • न्यूज़ीलैंड के दक्षिणी महासागरीय क्षेत्रों में लगभग 85% सूर्य ढका हुआ दिखाई देगा

प्रमुख शहर जहाँ आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा

  • न्यूजीलैंड: वेलिंग्टन, ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, नॉरफ़ॉक द्वीप, किंग्स्टन

  • ऑस्ट्रेलिया: होबार्ट, सिडनी

किन देशों में नहीं दिखाई देगा?

  • भारत, यूएई, नेपाल, अफगानिस्तान, श्रीलंका

  • यूरोप, उत्तर अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के अधिकांश भाग

सूतक काल और सावधानियाँ

  • भारत में सूतक काल लागू नहीं होगा

  • जिन देशों में ग्रहण दिखाई देगा, वहां ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले से सूतक काल मान्य होगा और ग्रहण खत्म होने तक रहेगा।

Also Read – Pradosh Vrat 19 September 2025: शुक्र प्रदोष व्रत के चमत्कारी उपाय, ऐसे मिलेगी भगवान शिव की कृपा

ग्रहण काल में बचें इन कार्यों से

  • वृद्ध और बीमार लोगों को छोड़कर भोजन करने से बचें।

  • गर्भवती महिलाएं फल, सब्जी काटने और नुकीली वस्तुओं के प्रयोग से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *