𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

September OTT Release: ओटीटी पर सितंबर का धमाका- थ्रिलर, रोमांस और रियलिटी शो का जबरदस्त तड़का…

September OTT Release: ओटीटी पर सितंबर का धमाका- थ्रिलर, रोमांस और रियलिटी शो का जबरदस्त तड़का...

September OTT Release: सितंबर की शुरुआत ओटीटी दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। थ्रिलर, रोमांस और रियलिटी शो—हर स्वाद का मनोरंजन इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर धमाल मचाने आ रहा है।

वेडनेसडे सीजन 2 पार्ट 2 (नेटफ्लिक्स – 3 सितंबर)

जेना ऑर्टेगा बनीं वेडनेसडे एडम्स। पॉप आइकन लेडी गागा रहस्यमयी टीचर के रोल में वेब डेब्यू कर रही हैं।

कमट्टम (जी5 – 5 सितंबर)

मलयालम क्राइम-थ्रिलर इंस्पेक्टर एंटोनियो जॉर्ज की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है।

इंस्पेक्टर जेंडे (नेटफ्लिक्स – 5 सितंबर)

मनोज बाजपेयी एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के रूप में 70-80 के दशक के सीरियल किलर “कार्ल भोजराज” (चार्ल्स शोभराज से प्रेरित) से भिड़ते नजर आएंगे। एकदम असली थ्रिलर का अनुभव! (September OTT Release)

राइज एंड फॉल (अमेजन एमएक्स प्लेयर – 6 सितंबर)

अश्नीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं नया रियलिटी शो, जहां किस्मत पलों में बदल जाएगी।

घाटी (अमेजन प्राइम – 5 सितंबर)

अनुष्का शेट्टी की दमदार फिल्म, जिसमें एक महिला नशे की तस्करी के अंधेरे जाल में फंस जाती है।

मालिक (अमेजन प्राइम – 5 सितंबर)

राजकुमार राव 80 के दशक के इलाहाबाद के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर के रूप में। राजनीति, पुलिस और गैंगवार की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी सत्ता और लालच का काला सच दिखाती है। (September OTT Release)

Mena Masood and Emily Shah’s Wedding: मेना मसूद ने एमिली शाह से रचाई शाही शादी, निभाई हिंदू और ईसाई दोनों रस्में…

आंखों की गुस्ताखियां (जी5 – 5 सितंबर)

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की भावुक प्रेमकहानी। एक अंधे संगीतकार और थिएटर आर्टिस्ट का खूबसूरत रिश्ता, जो कला और आत्म-खोज की गहराई तक ले जाएगा।

इस हफ्ते ओटीटी पर क्या है खास?

  • थ्रिलर का तगड़ा डोज़ – कमट्टम, इंस्पेक्टर जेंडे

  • रोमांस और इमोशन – आंखों की गुस्ताखियां

  • रियलिटी शो की एंट्री – राइज एंड फॉल

  • बिग स्टार्स की दमदार वापसी – मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव, अनुष्का शेट्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *