RRB NTPC Answer Key 2025 कब जारी हुई?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC CBT 1 (अंडरग्रेजुएट लेवल) परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की 15 सितंबर 2025 (शाम 4 बजे) को जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक कई शिफ्ट्स में किया गया था।
अब उम्मीदवार rrb.digialm.com और क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आंसर की से कैसे मिलेगा फायदा?
-
उम्मीदवार अपने अनुमानित अंक (Estimated Marks) निकाल सकते हैं।
-
ऑब्जेक्शन विंडो खुली है जिसमें प्रति प्रश्न ₹50 शुल्क देकर चुनौती दी जा सकती है।
-
ऑब्जेक्शन के बाद RRB फाइनल आंसर की और फिर CBT 1 रिजल्ट जारी करेगा।
मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
परीक्षा का नाम | RRB NTPC CBT 1 (Undergraduate Level) |
आयोजन संस्था | Railway Recruitment Board (RRB) |
परीक्षा तिथि | 7 अगस्त – 9 सितंबर 2025 |
आंसर की जारी | 15 सितंबर 2025 (4:00 PM) |
ऑब्जेक्शन विंडो | 15 सितंबर – 20 सितंबर 2025 (11:55 PM) |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in / rrb.digialm.com |
निगेटिव मार्किंग | गलत उत्तर पर -⅓ अंक |
ऑब्जेक्शन शुल्क | ₹50 प्रति प्रश्न (वैध होने पर रिफंड) |
RRB NTPC Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?
-
अपने क्षेत्रीय RRB पोर्टल (जैसे rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in) या rrb.digialm.com पर जाएं।
-
होमपेज पर “CEN-06/2024 (NTPC-UG) – Tentative CBT 1 Answer Key & Response Sheet” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
-
आंसर की, प्रश्न ID, आपके जवाब और सही उत्तर स्क्रीन पर दिखेंगे।
-
PDF डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
स्कोर कैलकुलेशन (Score Calculator)
-
+1 अंक सही उत्तर पर
-
-⅓ अंक गलत उत्तर पर
इस आधार पर आप अपने अनुमानित अंक निकाल सकते हैं।
Also read : SSC CGL Exam 2025: परीक्षा की शुरुआत, लेकिन कई जगह तकनीकी खामियों के चलते परीक्षा रद्द, 10 दिन में मिलेंगे नए सेंटर…
उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी
-
आंसर की से स्कोर निकालकर आगे की तैयारी शुरू करें।
-
अगर कोई गलती लगती है तो 20 सितंबर 2025 (11:55 PM) तक ऑब्जेक्शन ज़रूर दर्ज करें।
-
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
Leave a Reply