Karwa Chauth 2025: आज 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि यह व्रत रखने से अखंड सौभाग्य और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। व्रत चंद्र उदय तक रखा जाता है और रात में चंद्रमा दिखते ही महिलाएं विधि विधान से करवा चौथ पूजा और कथा करती हैं।
करवा चौथ कथा पढ़ने का शुभ मुहूर्त 2025
करवा चौथ की पूजा और कथा पढ़ने का शुभ समय इस प्रकार है:
समय: शाम 05:57 बजे से 07:11 बजे तक
इस मुहूर्त में ही व्रत की विधिवत पूजा और कथा करना शुभ माना जाता है।
करवा चौथ की व्रत कथा
करवा चौथ की कथा इस प्रकार है:
प्राचीनकाल में एक साहुकार के सात पुत्र और एक पुत्री थी। जैसे ही पुत्री बड़ी हुई, उसका विवाह कर दिया गया। एक बार कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी आई और कन्या ने व्रत रखा। लेकिन, व्रत के दौरान भूख से मुरझाया चेहरा देखकर उसके भाई परेशान हो गए। उन्होंने उसे पहले भोजन करने के लिए कहा, लेकिन कन्या नहीं मानी।
तब भाइयों ने पीपल के वृक्ष की आड़ में नकली चांद दिखाया और कहा कि चंद्र उदय हो गया। कन्या ने विश्वास कर अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल लिया, लेकिन दुर्भाग्य से उसका पति मर गया। इसी समय वहां से गुजर रही इन्द्राणी देवदासियों ने कन्या की बात सुनी और उसे उपाय बताया। (Karwa Chauth 2025)
Also Read- Healthy Fasting Tips: डायबिटीज के साथ करवा चौथ का व्रत, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें सुरक्षित तरीका…
उन्होंने कहा:“यदि तुम मृत पति की सेवा करते हुए बारह महीने तक हर चौथ को व्रत रखोगी और करवा चौथ को विधिवत पूजन करोगी, तो तुम्हारा पति जीवित हो जाएगा।” कन्या ने ठीक वैसा ही किया और व्रत के प्रभाव से उसका पति जीवित हो गया।
शिक्षा: जो भी महिला विधि विधान से करवा चौथ का व्रत रखती है, उसके पति को अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है।
Leave a Reply