Jio vs Airtel ₹299 Plan: अगर आपके पास डुअल सिम फोन है और आप भी एक सिम में Reliance Jio तो दूसरी में Airtel इस्तेमाल करते हैं, तो रिचार्ज करते समय ये सवाल ज़रूर आता होगा – आखिर ₹299 में कौन सा प्लान ज्यादा फायदेमंद है? दोनों ही कंपनियां ₹299 का प्रीपेड प्लान ऑफर करती हैं, लेकिन इनके डेटा, वैलिडिटी और बेनिफिट्स में फर्क है। चलिए जानते हैं, किसका ऑफर आपके लिए बेहतर है।
रिलायंस जियो ₹299 प्लान डिटेल्स
अगर आप Jio का ₹299 रिचार्ज करते हैं, तो कंपनी देती है:
कुल डेटा: 28 दिन × 1.5GB = 42GB डेटा
इसके अलावा, जियो यूज़र्स को JioTV, JioCinema, JioCloud और JioSecurity जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है।
एयरटेल ₹299 प्लान डिटेल्स
Airtel का ₹299 प्रीपेड प्लान देता है:
कुल डेटा: 28 दिन × 1GB = 28GB डेटा (Jio vs Airtel ₹299 Plan)
Airtel यूज़र्स को साथ में Airtel Xstream Play, Wynk Music, और Apollo 24|7 Circle का एक्सेस भी मिलता है।
कौन ज्यादा फायदेमंद?
| फीचर |
Reliance Jio |
Airtel |
| दैनिक डेटा |
1.5GB |
1GB |
| कुल डेटा (28 दिन) |
42GB |
28GB |
| वॉयस कॉलिंग |
अनलिमिटेड |
अनलिमिटेड |
| SMS |
100/दिन |
100/दिन |
| OTT बेनिफिट्स |
JioTV, JioCinema, JioCloud |
Airtel Xstream, Wynk Music |
| वैलिडिटी |
28 दिन |
28 दिन |
Leave a Reply