IOCL Recruitment 2025 : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने इंजीनियर/ऑफिसर (ग्रेड-ए) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती केमिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में निकाली गई है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा।
IOCL भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
-
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 5 सितंबर 2025
-
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि: 21 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
-
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 17 अक्टूबर 2025
-
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की तिथि: 31 अक्टूबर 2025
IOCL भर्ती 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
-
उम्मीदवार के पास संबंधित डिसिप्लिन में B.E./B.Tech. या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
-
डिग्री AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से पूरी होनी चाहिए।
-
जनरल, EWS और OBC-NCL वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 65% अंक जरूरी।
-
SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य।
-
अधिकतम आयु सीमा: 26 वर्ष (21 सितंबर 2025 तक)
IOCL भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:
-
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) – 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न
-
डोमेन नॉलेज: 50 प्रश्न
-
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 20 प्रश्न
-
लॉजिकल रीजनिंग: 15 प्रश्न
-
इंग्लिश वर्बल एबिलिटी: 15 प्रश्न
-
-
ग्रुप डिस्कशन/ग्रुप टास्क (GD/GT)
-
पर्सनल इंटरव्यू (PI)
फाइनल चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
मेडिकल फिटनेस और PEME गाइडलाइंस
-
चयनित उम्मीदवारों को प्रि-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल एग्जामिनेशन (PEME) में फिट होना जरूरी है।
-
IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर मेडिकल फिटनेस गाइडलाइंस उपलब्ध हैं।
Also Read – LIC AAO Admit Card 2025: एलआईसी एएओ हॉल टिकट ऐसे करें डाउनलोड, जानिए परीक्षा तिथि और जरूरी डिटेल्स…
IOCL भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया
-
IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
-
“Recruitment of Engineers/Officers (Grade – A) through CBT – 2025” नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें:
-
हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो (अप्रैल 2025 के बाद की)
-
सिग्नेचर (ब्लैक इंक में, कैपिटल लेटर्स नहीं)
-
लेफ्ट थंब इम्प्रेशन
-
वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
-
-
आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।
रिजर्वेशन पॉलिसी
-
IOCL भर्ती में SC, ST, OBC (NCL), EWS और PwBD उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण मिलेगा।
-
रिजर्वेशन का लाभ लेने के लिए वैध प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
Leave a Reply