Health Tips: कहते हैं – “सुबह का नाश्ता राजा की तरह करना चाहिए।” क्योंकि सुबह आप जो खाते हैं, उसका सीधा असर आपकी ऊर्जा, पाचन और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। लेकिन बहुत से लोग अनजाने में सुबह ऐसी चीजें खा लेते हैं जो फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाती हैं। डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाली पेट गलत चीजें खाने से एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग और थकान जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। जानिए वो 3 चीजें, जिन्हें सुबह खाली पेट बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
1. ब्लैक कॉफी – एनर्जी नहीं, बढ़ाती है एसिडिटी
सुबह उठते ही ब्लैक कॉफी पीना आजकल आम बात है।
कई लोग इसे एनर्जी बूस्टर मानते हैं, लेकिन खाली पेट कॉफी पीना शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
क्यों न पीएं खाली पेट ब्लैक कॉफी?
-
कॉफी में मौजूद कैफीन पेट में एसिड बढ़ाता है, जिससे जलन और बेचैनी होती है।
-
इससे कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर बढ़ता है, जो शरीर की नेचुरल एनर्जी कम कर देता है।
-
लंबे समय तक खाली पेट कॉफी पीने से गैस्ट्रिक अल्सर का खतरा भी बढ़ सकता है।
हेल्थ टिप: कॉफी पीनी ही है तो नाश्ते के बाद या कुछ हल्का खाकर ही पिएं।
2. सिट्रस फल – खट्टापन बढ़ा सकता है पेट की परेशानी
बहुत से लोग मानते हैं कि सुबह फल खाना हेल्दी होता है, लेकिन सभी फल नहीं!
खासकर संतरा, मौसमी और नींबू जैसे सिट्रस फल खाली पेट खाना खतरनाक हो सकता है।
क्यों?
-
इन फलों में साइट्रिक एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो खाली पेट एसिडिटी को और बढ़ा देती है।
-
गैस, पेट दर्द और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
-
जिन लोगों को गैस्ट्रिक या एसिड रिफ्लक्स की शिकायत रहती है, उन्हें सुबह सिट्रस फ्रूट्स से परहेज करना चाहिए।
हेल्थ टिप: फल खाना है तो केला, सेब या पपीता खाली पेट खा सकते हैं।
Also Read- बालों की ग्रोथ के लिए कौन है बेहतर – आंवला या भृंगराज? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें असली राज़…
3. तला-भुना खाना – पाचन तंत्र पर पड़ता है भारी
सुबह खाली पेट ज्यादा ऑयली या मसालेदार खाना खाना पाचन तंत्र के लिए सही नहीं है।
इससे पेट में भारीपन, गैस और अपच की समस्या हो सकती है। (Health Tips)
क्या नुकसान होता है?
-
ट्रांस फैट के कारण शरीर में सूजन बढ़ती है।
-
पेट में एसिड का स्तर बढ़ता है, जिससे दिनभर थकान महसूस हो सकती है।
-
लंबे समय में यह आदत फैटी लिवर और मोटापे की वजह भी बन सकती है।
हेल्थ टिप: सुबह के नाश्ते में हल्का और पौष्टिक भोजन करें।
सुबह क्या खाना चाहिए?
अगर आप चाहते हैं कि दिनभर एनर्जी बनी रहे तो सुबह की शुरुआत इन चीजों से करें –
✅ 1 गिलास गुनगुना पानी (नींबू-शहद मिलाकर पी सकते हैं)
✅ भीगे हुए बादाम, किशमिश या अखरोट
✅ ओट्स, इडली-सांभर, डोसा या उबले अंडे
✅ केला या सेब जैसे हल्के फल
Leave a Reply