धनतेरस का महत्व
Dhanteras : कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन धनवंतरि देव और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। घर में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना के लिए यह दिन विशेष माना जाता है।
धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदना भी शुभ होता है। खासकर सोना, चांदी, वाहन, भूमि या भवन जैसी खरीदारी करने से घर में आर्थिक और पारिवारिक समृद्धि बढ़ती है।
धनतेरस 2025 की तिथि
-
तारीख: 18 अक्टूबर 2025, शनिवार
-
धनतेरस दीपावली महापर्व की शुरुआत का प्रतीक है
-
कुछ क्षेत्रों में इस दिन यमराज की पूजा भी की जाती है, जिससे असमय मृत्यु का भय नहीं रहता
त्रयोदशी तिथि 2025
-
आरंभ: 18 अक्टूबर 2025, सुबह 1:20 बजे
-
समापन: 19 अक्टूबर 2025, दोपहर 1:54 बजे
ये भी पढ़े – Spiritual Leaders: Premanand Maharaj का गुरु Sharananand के सामने साष्टांग दंडवत, जानिए क्यों छोड़ी अपनी गद्दी, कौन हैं ये महाराज…
धनतेरस खरीदारी के शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर आभूषण, वाहन या अन्य महत्वपूर्ण चीजें खरीदने के लिए ज्योतिष अनुसार तीन शुभ मुहूर्त हैं:
-
सुबह: 8:30 बजे – 10:30 बजे
-
दोपहर: 2:44 बजे – 4:15 बजे
-
शाम: 7:20 बजे – 9:20 बजे
इन समयों में खरीदारी करने से माना जाता है कि फल दोगुना और समृद्धि बढ़ती है।
Leave a Reply