𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

CBSE Board Exams 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE Board Exams 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE Class 10th & 12th Date Sheet 2026 Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। छात्र अब अपनी परीक्षा की तैयारी योजनाबद्ध तरीके से कर सकते हैं।

परीक्षा कब से शुरू होगी? | CBSE Exam Dates 2026

सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। यह पहली बार होगा जब NEP 2020 (नई शिक्षा नीति) के अनुसार, कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

CBSE ने बताया कि इस साल परीक्षा की टेंटेटिव डेटशीट 24 सितंबर 2025 को जारी की गई थी, ताकि छात्र और स्कूल पहले से तैयारी कर सकें। अब अंतिम डेटशीट 110 दिन पहले जारी की गई है, जिससे परीक्षा तैयारी में सुविधा होगी।

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 डेटशीट | Class 10 Date Sheet 2026

कक्षा 10 की प्रमुख विषयों की परीक्षाएं इस प्रकार होंगी:

  • 17 फरवरी 2026 (मंगलवार): गणित (स्टैंडर्ड / बेसिक)

  • 21 फरवरी 2026 (शनिवार): अंग्रेज़ी (भाषा एवं साहित्य)

  • 25 फरवरी 2026 (बुधवार): विज्ञान

  • 2 मार्च 2026 (सोमवार): हिंदी कोर्स A / B

  • 7 मार्च 2026 (शनिवार): सामाजिक विज्ञान

👉 पूरी विषयवार डेटशीट देखने के लिए छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जा सकते हैं।

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 डेटशीट | Class 12 Date Sheet 2026

कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी।
मुख्य विषयों की तारीखें इस प्रकार हैं:

  • 20 फरवरी 2026: भौतिक विज्ञान (Physics)

  • 28 फरवरी 2026: रसायन विज्ञान (Chemistry)

  • 9 मार्च 2026: गणित / एप्लाइड गणित

  • 12 मार्च 2026: अंग्रेज़ी (इलेक्टिव / कोर)

  • 27 मार्च 2026: जीव विज्ञान (Biology)

  • 30 मार्च 2026: इतिहास (History)

  • 4 अप्रैल 2026: समाजशास्त्र (Sociology)

Also Read – UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 की रिजर्व लिस्ट जारी: 114 अभ्यर्थियों का चयन, देखें कहीं आपका नाम तो नहीं?

छात्रों के लिए CBSE की अहम सलाह | CBSE’s Important Advisory

CBSE ने छात्रों से कहा है कि वे अपने एडमिट कार्ड, समय-सारिणी और परीक्षा केंद्र की जानकारी समय से जांच लें।
सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगे, जबकि कुछ स्किल आधारित विषयों के लिए 12:30 बजे तक की परीक्षा अवधि होगी।

आधिकारिक लिंक | Official Website

👉 CBSE Official Website – www.cbse.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *