Bollywood News 2025: नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बयान ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है। जॉय फोरम 2025 में दिए गए उनके शब्दों को लेकर पाकिस्तान ने सलमान को आतंकवादी घोषित कर दिया। उनके नाम को आतंकवाद विरोधी अधिनियम (1997) के चौथे शेड्यूल में शामिल किया गया है।
चौथे शेड्यूल में नाम शामिल होने का मतलब है कि सलमान की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, उनकी पाकिस्तान में आवाजाही पर रोक लग सकती है और कानूनी कार्रवाई भी संभव है।
सलमान खान का विवादित बयान
जॉय फोरम में सलमान खान ने बलूचिस्तान को अलग देश बताया और कहा:
“अभी, अगर आप एक हिंदी फिल्म बनाते हैं और इसे यहां (सऊदी अरब में) रिलीज करते हैं, तो यह सुपरहिट होगी। अगर आप तमिल, तेलुगु, या मलयाली फिल्म बनाते हैं, तो यह सैकड़ों करोड़ का व्यापार करेगी क्योंकि यहां कई देशों से लोग आए हैं। यहां बलूचिस्तान से लोग हैं, अफगानिस्तान से लोग हैं, पाकिस्तान से लोग हैं… हर कोई यहां काम कर रहा है।”
सलमान के इस बयान ने पाकिस्तान में कड़ी प्रतिक्रिया पैदा की।
Also Read- Bigg Boss 19 Elimination: बेसिर अली और नेहल चुदासमा शो से बाहर? जानिए पूरा सच…
पाकिस्तान की प्रतिक्रिया
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए:
-
सलमान खान को आतंकी घोषित किया
-
उनका नाम आतंकवाद विरोधी अधिनियम (1997) के चौथे शेड्यूल में डाला
सरकार का कहना है कि सलमान के बयान ने देश की संप्रभुता और नीतियों को चुनौती दी है। (Bollywood News 2025)
सलमान खान और जॉय फोरम
सलमान खान इस फोरम में शाहरुख खान और आमिर खान के साथ शामिल हुए थे। फोरम का उद्देश्य फिल्म इंडस्ट्री और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा करना था। हालांकि, बलूचिस्तान पर उनके बयान ने पूरे मंच और मीडिया में सियासी और सोशल मीडिया हंगामा खड़ा कर दिया।













Leave a Reply