Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी 2025 की तिथि और समय
अनंत चतुर्दशी का पर्व इस साल 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा।
-
तिथि आरंभ: 6 सितंबर, सुबह 3:12 बजे
-
तिथि समाप्त: 7 सितंबर, रात 1:41 बजे
-
पूजन का शुभ समय: सुबह 6:02 बजे से रात 1:41 बजे तक
इसी दिन गणेश उत्सव का समापन गणपति विसर्जन के साथ होता है।
अनंत चतुर्दशी का महत्व
अनंत चतुर्दशी का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है।
-
इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है।
-
मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी व्रत रखने और अनंत सूत्र (चौदह गांठों वाला पीला धागा) बांधने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।
-
इस व्रत में नमक का सेवन वर्जित होता है और खीर, सेवई जैसे मीठे पदार्थ ग्रहण किए जाते हैं।
-
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गजेन्द्र मोक्ष कथा का पाठ करने से पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। (Anant Chaturdashi 2025)
गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त 2025
गणपति बप्पा की विदाई के लिए इस वर्ष के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:
-
सुबह का मुहूर्त: 7:36 से 9:10 बजे तक
-
दोपहर का मुहूर्त: 12:19 से 5:02 बजे तक
-
शाम का मुहूर्त: 6:37 से 8:02 बजे तक
-
रात का मुहूर्त: 9:28 बजे से 1:45 बजे तक (Anant Chaturdashi 2025)
Milad-un-Nabi 2025: क्या यह ईद-ए-मिलाद ही है? जानें इतिहास, महत्व और छुट्टी की तारीख…
गणेश विसर्जन विधि
-
विसर्जन से पहले गणेश प्रतिमा का पूजन कर नारियल, दूब और शमी पत्र अर्पित करें।
-
छोटी प्रतिमा को गोद या सिर पर रखकर ले जाने की परंपरा है।
-
मूर्ति को नंगे पैर लेकर जाना चाहिए और चमड़े की वस्तुएं साथ नहीं रखनी चाहिए।
-
घर से निकलते समय अक्षत बिखेरने की परंपरा शुभ मानी जाती है।
Leave a Reply