World Book Fair 2026: पुस्तक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 का आयोजन इस बार 10 जनवरी से 18 जनवरी तक भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में किया जा रहा है। खास बात यह है कि 53 साल के इतिहास में पहली बार वर्ल्ड बुक फेयर में एंट्री पूरी तरह मुफ्त रखी गई है। यानी अब किताबों की दुनिया में कदम रखने के लिए किसी टिकट की जरूरत नहीं होगी। यह प्रतिष्ठित आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) द्वारा शिक्षा मंत्रालय के तहत आयोजित किया जा रहा है, जबकि ITPO सह-आयोजक की भूमिका निभा रहा है।
35 से ज्यादा देशों के 1000+ प्रकाशक होंगे शामिल
वर्ल्ड बुक फेयर 2026 के इस संस्करण में:
-
35 से अधिक देशों की भागीदारी
-
1000 से ज्यादा प्रकाशक
-
कतर (Guest of Honour Country)
-
स्पेन (Focus Country)
रूस, जापान, फ्रांस, ईरान, पोलैंड, कजाकिस्तान, हंगरी और चिली जैसे कई देशों के प्रकाशक और लेखक भी इस मेले में शामिल होंगे।
इसके अलावा दुनिया के 10 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बुक फेयर्स के डायरेक्टर भी पहली बार इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
9 दिन, 600+ कार्यक्रम और 1000 से अधिक वक्ता
यह पुस्तक मेला सिर्फ किताबों की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है।
9 दिनों में:
-
600 से ज्यादा सेमिनार, चर्चा और कार्यक्रम
-
1000+ लेखक, वक्ता और विचारक
-
साहित्य, शिक्षा, तकनीक, संस्कृति और समाज से जुड़े विषयों पर संवाद
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे उद्घाटन
- वर्ल्ड बुक फेयर 2026 का शुभारंभ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे।
- उद्घाटन समारोह में कतर और स्पेन के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
- आयोजकों के अनुसार इस बार 20 लाख से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित है इस बार की थीम
इस साल वर्ल्ड बुक फेयर की थीम है —
“भारतीय सैन्य इतिहास: शौर्य और विवेक @75”
इस थीम के तहत:
-
भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के योगदान पर आधारित किताबें
-
विशेष प्रदर्शनी और डॉक्यूमेंट्री
-
अर्जुन टैंक, INS विक्रांत और तेजस फाइटर जेट के मॉडल
थीम पवेलियन देशभक्ति और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए खास आकर्षण होगा। (World Book Fair 2026)
Also Read- Apex Bank Recruitment 2026: Apex Bank में 2076 पदों पर बंपर भर्ती, 6 जनवरी से आवेदन शुरू…
इन दिग्गजों की हो सकती है मौजूदगी
वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में कई चर्चित नामों को आमंत्रण भेजा गया है, जिनमें शामिल हैं:
-
पीयूष मिश्रा
-
स्मृति ईरानी
-
हेमा मालिनी
-
कैलाश सत्यार्थी
-
रिक्की केज
-
जया किशोरी
-
दुर्जय दत्ता
शाम के समय सेना बैंड, लोक कलाकारों और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी।
जानिए भारत मंडपम के किस हॉल में क्या मिलेगा
बुक फेयर 6 से अधिक हॉल में फैला होगा, जहां हर हॉल की अपनी खास पहचान होगी:
2: भारतीय भाषा प्रकाशक और लेखक मंच
3: भारतीय भाषा राइट्स टेबल
4: अंतरराष्ट्रीय पवेलियन
5: थीम पवेलियन और सामान्य प्रकाशक
6: बच्चों की दुनिया (Kids Zone)
-
कहानी सुनाना
-
थिएटर और क्विज
-
वैदिक गणित
-
कला और रचनात्मक कार्यशालाएं
-
राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय के जरिए 6000+ मुफ्त ई-बुक्स
एम्फीथिएटर
-
सांस्कृतिक कार्यक्रम
-
संगीत, नृत्य और साहित्यिक प्रस्तुतियां














Leave a Reply