𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Window vs Split AC: 1.5 Ton में कौन सा AC खाता है कम बिजली? खरीदने से पहले जानें पूरा गणित…

Window vs Split AC: 1.5 Ton में कौन सा AC खाता है कम बिजली? खरीदने से पहले जानें पूरा गणित...

Window vs Split AC: अगर आप नया एयर कंडीशनर खरीदने का सोच रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि 1.5 टन Window AC लें या 1.5 टन Split AC, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। सही चुनाव न सिर्फ ठंडक देता है, बल्कि आपके बिजली बिल को भी कंट्रोल में रखता है।

बिजली खपत में कौन आगे?

तुलना के लिए हमने Voltas के 1.5 टन 3-स्टार Window और Split AC के आंकड़े देखे:

1.5 Ton 3-Star Window AC

  • 1600 घंटे में खपत: 1204.98 यूनिट

  • 1 घंटे की खपत: 0.753 यूनिट

  • ₹7/यूनिट के हिसाब से खर्च: ₹5.27 प्रति घंटा

1.5 Ton 3-Star Split AC

  • 1600 घंटे में खपत: 975.26 यूनिट

  • 1 घंटे की खपत: 0.609 यूनिट

  • ₹7/यूनिट के हिसाब से खर्च: ₹4.26 प्रति घंटा

Also Read- Xiaomi 17 Series Sale: Xiaomi 17 और 17 Ultra की बिक्री शुरू, जानें कैसे मिलेगा ₹10,000 तक का डिस्काउंट…

साफ तुलना: कौन है ज्यादा किफायती?

  • Split AC हर घंटे करीब ₹1 कम खर्च करता है

  • लंबे समय में यह अंतर आपके बिजली बिल में बड़ी बचत बन जाता है

  • यानी बिजली खपत के मामले में Split AC ज्यादा किफायती साबित होता है (Window vs Split AC)

क्यों Split AC कम बिजली खाता है?

  • बेहतर कूलिंग टेक्नोलॉजी

  • इन्वर्टर और एडवांस कंप्रेसर सिस्टम

  • कमरे में समान ठंडक, कम लोड

AC खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

  • हमेशा Star Rating (3 Star, 5 Star) जरूर देखें

  • 1600 घंटे की यूनिट खपत की तुलना करें

  • कमरे के साइज के अनुसार टन (Ton) चुनें

  • इन्वर्टर AC को प्राथमिकता दें (कम बिजली खर्च)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *