𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Vitamin-B12 Deficiency: विटामिन-B12 की कमी महिलाओं में… शुरुआती लक्षण और बचाव…

Vitamin-B12 Deficiency: विटामिन-B12 की कमी महिलाओं में... शुरुआती लक्षण और बचाव...

Vitamin-B12 Deficiency: नेशनल हेल्थ सर्वे (NHS) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की बड़ी संख्या में महिलाएं विटामिन B-12 और आयरन की कमी से जूझ रही हैं। इसका असर सीधे उनकी सेहत पर पड़ता है और कई बार यह एनीमिया (खून की कमी) जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकता है।

महिलाओं में विटामिन-B12 की कमी के 5 शुरुआती संकेत

1. सांस लेने में परेशानी

अगर आपको बार-बार सांस फूलने या तेज-तेज सांस लेने की समस्या हो रही है, तो यह विटामिन-B12 की कमी का संकेत हो सकता है। (Vitamin-B12 Deficiency)

2. लगातार सिरदर्द

बिना वजह होने वाला बार-बार सिरदर्द भी B-12 की कमी की ओर इशारा करता है।

3. बालों का झड़ना और रूखापन

अगर बाल तेजी से झड़ने लगे या बेजान हो जाएं, तो यह आपके शरीर में विटामिन-B12 की कमी का परिणाम हो सकता है।

4. मुंह में छाले और जीभ का रंग बदलना

मुंह के छाले, जीभ पर जलन, मसूड़ों में दर्द – यह सब B-12 की कमी के सामान्य लक्षण हैं।

5. दिल की धड़कनों में बदलाव

कभी बहुत तेज धड़कन और कभी अनियमित हार्टबीट – यह भी विटामिन B-12 की कमी का स्पष्ट संकेत है। (Vitamin-B12 Deficiency)

Cancer Causes: सफेद ब्रेड बन सकती है आंतों के कैंसर की वजह, जानें एक्सपर्ट की चेतावनी…

अन्य लक्षण भी पहचानें

  • पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन

  • मांसपेशियों में दर्द या खिंचाव

  • शरीर का बैलेंस बिगड़ना

  • याददाश्त कमजोर होना

विटामिन-B12 की कमी कैसे करें पूरी?

डायटीशियन विक्रम सेठा के अनुसार:

  • रोजाना 1 गिलास दूध जरूर पिएं।

  • दूध को सिर्फ एक बार उबालें, बार-बार गर्म करने से इसके न्यूट्रिएंट्स नष्ट हो जाते हैं।

  • इसके अलावा अंडा, पनीर, दही और मछली जैसे आहार भी B-12 की कमी को दूर करने में मददगार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *