𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Vastu Tips for Money: जेब में नहीं टिकता पैसा? अपनाएं ये 4 आसान वास्तु उपाय, बने रहेंगे धन और बरकत

Vastu Tips for Money: जेब में नहीं टिकता पैसा? अपनाएं ये 4 आसान वास्तु उपाय, बने रहेंगे धन और बरकत

Vastu Tips for Money: हर कोई चाहता है कि उसके पास धन, समृद्धि और बरकत बनी रहे। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद पैसा जेब में टिकता नहीं, आते ही खर्च हो जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का वास्तु दोष धन रुकावट की एक बड़ी वजह हो सकता है। ऐसे में अगर आप कुछ छोटे-छोटे वास्तु उपाय (Vastu Remedies) अपनाते हैं, तो आर्थिक स्थिरता और बैंक बैलेंस दोनों बढ़ सकते हैं।

1. उत्तर दिशा को रखें साफ और रोशनी से भरी

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन का द्वार कहा गया है। इसलिए इस दिशा में गंदगी या बेकार सामान बिल्कुल न रखें।
यह क्षेत्र साफ, हवादार और रोशनी से भरा होना चाहिए।
👉 उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करने से धन के मार्ग खुलते हैं और घर में लक्ष्मी का वास होता है।

2. मुख्य द्वार और मकड़ी के जाले रखें साफ-सुथरे

घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेशद्वार होता है। इसे रोज साफ रखें और हर शुक्रवार गंगाजल से शुद्ध करें।
दरवाजे पर स्वस्तिक या ॐ का चिन्ह बनाएं।
अगर घर में कहीं मकड़ी के जाले हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें क्योंकि वास्तु के अनुसार, यह मां लक्ष्मी के आगमन में बाधा डालते हैं।

3. तिजोरी की दिशा और श्री यंत्र का महत्व

तिजोरी या लॉकर हमेशा उत्तर दिशा की ओर मुंह करके रखें।
तिजोरी में लाल कपड़ा बिछाकर श्री यंत्र या चांदी का सिक्का रखें।
यह उपाय धन को स्थिर रखता है और अनचाहे खर्चों से बचाता है।
साथ ही यह घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है।

ये भी पढ़े – Kaal Bhairava Jayanti 2025: जानें क्यों होती है काल भैरव की पूजा विशेष, क्या हैं इसके चमत्कारी लाभ…

4. शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी की पूजा

धन और सौभाग्य के लिए शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है।
इस दिन कमल का फूल अर्पित करें, और शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं
इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन, सुख और समृद्धि का वास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *