𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Vastu Tips For Money: घर में पैसा नहीं रुकता? जानिए वास्तु शास्त्र के ये खास उपाय, बन जाएंगे धन आकर्षण के मंत्र…

Vastu Tips For Money: घर में पैसा नहीं रुकता? जानिए वास्तु शास्त्र के ये खास उपाय, बन जाएंगे धन आकर्षण के मंत्र...

Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार, घर की दिशा, साफ-सफाई और वस्तुओं की सही स्थिति धन की स्थिरता पर सीधा प्रभाव डालती है। कई बार व्यक्ति मेहनत तो बहुत करता है, लेकिन पैसा हाथ में टिकता नहीं है। इसका कारण कुछ छोटे मगर महत्वपूर्ण वास्तु दोष (Vastu Dosh) हो सकते हैं।

मुख्य कारण:

  • गलत दिशा में तिजोरी रखना: तिजोरी हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा की दीवार पर होनी चाहिए और उसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए।

  • घर में रुकी हुई घड़ी: बंद घड़ी को तुरंत ठीक करवाएं या हटा दें, यह जीवन और धन दोनों में रुकावट लाती है।

  • टपकते नल: पानी का रिसाव धन हानि का संकेत माना जाता है।

  • रात में गंदे बर्तन: रसोई में जूठे बर्तन छोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं।

  • घर में कलह या नकारात्मक ऊर्जा: झगड़े, शोर-शराबा और तनाव भी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

घर में पैसा टिकाने के आसान उपाय | Paisa Tikane Ke Vastu Upay

1. मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करें

हर शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में एक रुपये का सिक्का और पांच पीली कौड़ियां अर्पित करें। अगले दिन इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। इससे धन आगमन के योग बनते हैं।

2. नमक की पोटली का उपाय

अमावस्या के दिन दोपहर 12 बजे पीले कपड़े में एक मुट्ठी नमक बांधें और इसे घर के मुख्य द्वार के बाहर पीतल की कील से टांग दें। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके आर्थिक स्थिरता बढ़ाता है।

3. कमल के फूल से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें

शुक्रवार को मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन का प्रवाह बढ़ता है।

4. घर में नारियल रखें

वास्तु शास्त्र में नारियल को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। घर में एक अखंड नारियल रखने से धन संबंधी रुकावटें दूर होती हैं।

5. मनी प्लांट या क्रासुला (जेड प्लांट) लगाएं

क्रासुला प्लांट, जिसे जेड प्लांट भी कहते हैं, को धन आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के उत्तर दिशा में लगाएं ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

Also Read- Shakun Shastra: घर से निकलते समय अर्थी दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शास्त्रों की सच्चाई…

6. नमक का पात्र रखें

एक मिट्टी या कांच के बर्तन में नमक डालकर पूर्व दिशा में रखें। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और सौभाग्य बढ़ाता है।

7. हल्दी और सिक्के का उपाय

देवी लक्ष्मी को एक सिक्का और हल्दी चढ़ाएं, फिर उस सिक्के को आटे के डिब्बे में रख दें। यह उपाय धन वृद्धि और बरकत लाने में मदद करता है। (Vastu Tips For Money)

धन प्राप्ति के लिए विशेष मंत्र | Dhan Prapti Ke Mantra

अगर पैसा बार-बार रुक जाता है या अटका हुआ है, तो रोज सुबह यह मंत्र 108 बार जप करें:

“ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः।”

इस मंत्र का नियमित जप करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *