UPI Payment Update: आज के डिजिटल युग में ज्यादातर लोग UPI के जरिए निवेश और पेमेंट करते हैं। चाहे म्यूचुअल फंड हो या शेयर बाज़ार, पैसा ट्रांसफर करना अब कुछ ही सेकेंड का काम है। लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इन्हीं जोखिमों को रोकने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने नया सिस्टम लॉन्च किया है।
क्या है नया “@valid UPI हैंडल”?
SEBI ने हाल ही में “मान्य UPI IDs” (@valid) की शुरुआत की है। अब हर रजिस्टर्ड संस्था (जैसे ब्रोकरेज हाउस, म्यूचुअल फंड कंपनियां) को एक यूनिक UPI ID दी जाएगी।
-
इस ID में @valid लिखा होगा, जो बताएगा कि यह SEBI से पंजीकृत है।
-
साथ ही इसमें संस्था की श्रेणी के अनुसार पहचान चिन्ह होगा।
👉 उदाहरण:
-
किसी ब्रोकर की UPI ID: abc.brk@validhdfc
-
किसी म्यूचुअल फंड की UPI ID: xyz.mf@validicici
इससे निवेशक आसानी से पहचान पाएंगे कि वे सही और अधिकृत संस्था को पेमेंट कर रहे हैं।
पेमेंट होगा और सुरक्षित
सेबी ने सिस्टम को यूज़र-फ्रेंडली और सिक्योर बनाने के लिए दो खास फीचर जोड़े हैं –
-
विजुअल कंफर्मेशन – जब आप @valid ID पर पेमेंट करेंगे, तो स्क्रीन पर हरे त्रिकोण में “थम्ब्स-अप” लोगो दिखाई देगा।
-
स्पेशल QR कोड – हर मान्य संस्था का एक यूनिक क्यूआर कोड होगा, जिसमें बीच में थम्ब्स-अप लोगो होगा। इससे स्कैन कर पेमेंट करना और भी आसान होगा। (UPI Payment Update)
Also Read- 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद: जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट…
“SEBI Check” से खुद करें पुष्टि
निवेशकों की सुविधा के लिए “SEBI Check” सेवा शुरू की गई है। इसके जरिए –
-
आप UPI ID की वैधता जांच सकते हैं।
-
बैंक अकाउंट डिटेल्स कन्फर्म कर सकते हैं।
-
RTGS, NEFT, IMPS जैसे पेमेंट की भी जांच कर सकते हैं।
👉 यह सुविधा SEBI की वेबसाइट और सारथी मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है।
Leave a Reply