Upcoming SUVs January 2026: नया साल 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है। जनवरी महीने में चार बड़ी SUVs लॉन्च होने जा रही हैं, जो मिड-साइज़ और प्रीमियम SUV सेगमेंट की तस्वीर बदल सकती हैं। इस लिस्ट में नई जनरेशन Kia Seltos, Mahindra XUV 7XO (XUV700 फेसलिफ्ट), Maruti e-Vitara (Electric SUV) और तीसरी जनरेशन Renault Duster शामिल हैं। इन SUVs में नया डिजाइन, एडवांस सेफ्टी फीचर्स, हाई-टेक टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन जैसे बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे।
नई Kia Seltos 2026: ज्यादा बड़ी, ज्यादा प्रीमियम
Kia Seltos New Generation 2026 Launch Date: 2 जनवरी 2026
नई जनरेशन Kia Seltos की बिक्री 2 जनवरी से शुरू होगी और उसी दिन इसकी कीमतों का भी खुलासा किया जाएगा। बुकिंग पहले से जारी है और डिलीवरी जनवरी के मध्य तक शुरू होने की उम्मीद है।
प्रमुख फीचर्स
-
पहले से लंबी, चौड़ी और ज्यादा स्पेशियस बॉडी
-
पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप
-
10-वे पावर ड्राइवर सीट (मेमोरी और लम्बर सपोर्ट)
-
पैनोरमिक सनरूफ
-
इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
-
Level-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स
इंजन ऑप्शन मौजूदा मॉडल जैसे ही रखे जाएंगे, जिससे परफॉर्मेंस और माइलेज में भरोसा बना रहेगा। (Upcoming SUVs January 2026)
Mahindra XUV 7XO: XUV700 का स्मार्ट और फ्यूचरिस्टिक अवतार
Mahindra XUV 7XO (XUV700 Facelift)
महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV XUV700 को नए नाम XUV 7XO के साथ पेश करने जा रही है।
डिजाइन और टेक्नोलॉजी
-
XEV 9e से प्रेरित नया एक्सटीरियर डिजाइन
-
डुअल-पॉड LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स
-
पिक्सेल-स्टाइल LED टेललाइट्स
-
नए अलॉय व्हील्स
-
540-डिग्री कैमरा
-
अपडेटेड ADAS विजुअलाइजेशन
-
BYOD सपोर्ट वाला इन-कार थिएटर मोड
इंजन ऑप्शन
-
2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल
-
2.2-लीटर डीज़ल इंजन
Also Read- Tata Motors New SUV Launch: 2026 में टाटा मचाएगी बड़ा धमाका, 1–2 नहीं बल्कि 6 नई SUV होंगी लॉन्च…
Maruti e-Vitara: मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV
Maruti e-Vitara Launch India 2026: मारुति सुजुकी जनवरी 2026 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara को भारतीय डीलरशिप्स पर उपलब्ध कराएगी।
बैटरी और रेंज
-
49kWh बैटरी पैक
-
61kWh बैटरी पैक
-
फ्रंट-एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर
e-Vitara, मारुति की अब तक की सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड कारों में से एक होगी और EV सेगमेंट में कंपनी की बड़ी एंट्री मानी जा रही है।
New Renault Duster 2026: दमदार वापसी की तैयारी
Renault Duster New Generation India Launch: तीसरी जनरेशन Renault Duster 2026 की सबसे बड़ी SUV लॉन्च में से एक मानी जा रही है।
क्या होगा खास?
-
नया CMF-B प्लेटफॉर्म
-
पूरी तरह नया और बॉक्सी SUV डिजाइन
-
ज्यादा प्रीमियम और टेक-लोडेड इंटीरियर
इंजन ऑप्शन (संभावित)
-
1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल
-
1.2-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल












Leave a Reply