𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

OTT पर हिंदी में 2025 की टॉप 5 मलयालम थ्रिलर फिल्में: रहस्य और रोमांच में IMDb रेटिंग ने सबको पछाड़ा

OTT पर हिंदी में 2025 की टॉप 5 मलयालम थ्रिलर फिल्में: रहस्य और रोमांच में IMDb रेटिंग ने सबको पछाड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क | साल 2025 अब अपने आखिरी दौर में है और इस साल OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देखने को मिली हैं। बॉलीवुड और दूसरी साउथ इंडस्ट्रीज़ के बीच मलयालम सिनेमा ने थ्रिलर जॉनर में एक बार फिर बाज़ी मार ली है

खास बात यह है कि IMDb की टॉप 5 मलयालम फिल्मों की लिस्ट में 2025 की सभी फिल्में थ्रिलर हैं, जिनकी कहानियां रहस्य, सस्पेंस और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरी हुई हैं।
अच्छी खबर यह है कि ये सभी फिल्में OTT पर हिंदी डब में उपलब्ध हैं

1. Eko (IMDb Rating: 8.3) – साल 2025 की सबसे दमदार मलयालम थ्रिलर

एको’ 2025 की सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग पाने वाली मलयालम फिल्म है। दिंजिथ अय्याथन के निर्देशन में बनी यह मिस्ट्री थ्रिलर एक लापता डॉग ब्रीडर कुरियाचन की तलाश की कहानी है, जो कई टाइमलाइन में आगे बढ़ती है।

फिल्म में दूसरे विश्व युद्ध से लेकर वर्तमान समय तक की घटनाएं जुड़ी हैं। रहस्यमयी अतीत, दुर्लभ नस्ल के कुत्ते और हर किरदार का छुपा मकसद इसे बेहद दिलचस्प बनाता है।

2. Rekhachithram (IMDb Rating: 7.8) – 40 साल पुराने कत्ल का खौफनाक सच

जोफिन टी. चाको की क्राइम थ्रिलर ‘रेखाचित्रम’ एक बुज़ुर्ग बिजनेसमैन की आत्महत्या से शुरू होती है, जो मरने से पहले 40 साल पुराने कत्ल का कबूलनामा करता है।

जंगल में मिले महिला के कंकाल और पायल से जुड़ा रहस्य कहानी को बेहद रोमांचक बना देता है।

3. Lokah: Chapter One – Chandra (IMDb Rating: 7.7) – सुपरहीरो और हॉरर का अनोखा कॉम्बिनेशन

लोका: चैप्टर वन – चंद्रा’ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म भी है। कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर यह फिल्म एक रहस्यमयी लड़की की कहानी है, जो खून पीकर ज़िंदा रहती है और धूप से डरती है।

सुपरपावर, प्राचीन रहस्य और साइंस-फिक्शन ट्विस्ट इसे बिल्कुल अलग बनाते हैं।

4. Kalamkaval (IMDb Rating: 7.6) – लापता महिलाओं और सीरियल किलर की कहानी

ममूटी स्टारर ‘कलमकावल’ एक सच्ची घटना से प्रेरित थ्रिलर है, जिसमें केरल में लापता होती महिलाओं की जांच दिखाई गई है।

फिल्म की कहानी धीरे-धीरे एक खौफनाक सच्चाई की ओर बढ़ती है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।

5. Thudarum (IMDb Rating: 7.5) – एम्बेसडर कार के लिए सिस्टम से टकराया एक आदमी

मोहनलाल की ‘थुडारम’ एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसमें एक आम टैक्सी ड्राइवर भ्रष्ट सिस्टम से लड़ता है, सिर्फ अपनी प्यारी एम्बेसडर कार को वापस पाने के लिए।

इमोशन, एक्शन और सस्पेंस का शानदार बैलेंस इस फिल्म को खास बनाता है।

ये भी पढ़े – ‘Raju Weds Rambai’ OTT Release: थिएटर में हिट रही तेलुगु रोमांटिक फिल्म अब OTT पर, जानिए कहां देखें…

📺 OTT प्लेटफॉर्म: JioHotstar (हिंदी)क्यों देखें ये मलयालम थ्रिलर फिल्में?

✔ दमदार और यूनिक कहानियां
✔ बिना फालतू मसाले के रियलिस्टिक थ्रिल
✔ IMDb पर हाई रेटिंग
✔ हिंदी डब में OTT पर उपलब्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *