𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

नवरात्रि 2025 के 9 रंग: जानें हर दिन का महत्व और देवी पूजन का तरीका…

नवरात्रि 2025 के 9 रंग: जानें हर दिन का महत्व और देवी पूजन का तरीका...

नवरात्रि 2025 कब है?

नवरात्रि 2025 का शुभ पर्व इस साल 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा और इसका समापन विजयादशमी (दशहरा) के साथ होगा।
इन नौ दिनों तक भक्तजन माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है।

नवरात्रि में 9 रंग और 9 देवियां

नवरात्रि का एक खास महत्व यह भी है कि हर दिन एक देवी की पूजा होती है और हर दिन का एक विशेष शुभ रंग होता है। आइए जानते हैं नवरात्रि 2025 के नौ रंग, उनका महत्व और संबंधित देवी

तिथि दिन रंग पूजित देवी
22 सितंबर प्रतिपदा (Day 1) सफेद (White) माँ शैलपुत्री
23 सितंबर द्वितीया (Day 2) लाल (Red) माँ ब्रह्मचारिणी
24 सितंबर तृतीया (Day 3) नीला (Blue) माँ चंद्रघंटा
25 सितंबर चतुर्थी (Day 4) पीला (Yellow) माँ चंद्रघंटा
26 सितंबर पंचमी (Day 5) हरा (Green) माँ कूष्मांडा
27 सितंबर षष्ठी (Day 6) स्लेटी (Grey) माँ स्कंदमाता
28 सितंबर सप्तमी (Day 7) नारंगी (Orange) माँ कात्यायनी
29 सितंबर अष्टमी (Day 8) मोरपंखी हरा (Peacock Green) माँ कालरात्रि
30 सितंबर नवमी (Day 9) गुलाबी (Pink) माँ महागौरी
1 अक्टूबर दशमी (Day 10) लाल और नारंगी (Red, Orange) माँ सिद्धिदात्री

नवरात्रि 2025: हर रंग का महत्व

🕉️ Day 1 – सफेद (माँ शैलपुत्री)

सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। इसे धारण करने से मन को स्थिरता और सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है।

🕉️ Day 2 – लाल (माँ ब्रह्मचारिणी)

लाल रंग जोश, प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक है। यह देवी को चढ़ाई जाने वाली चुनरी का सबसे प्रिय रंग भी है।

🕉️ Day 3 – नीला (माँ चंद्रघंटा)

नीला रंग गहराई, शांति और समृद्धि को दर्शाता है। इस दिन इसे धारण करने से आत्मविश्वास और शांति प्राप्त होती है।

🕉️ Day 4 – पीला (माँ चंद्रघंटा)

पीला रंग खुशी, सकारात्मकता और ऊर्जा का प्रतीक है। यह जीवन में उत्साह और आनंद भरता है।

🕉️ Day 5 – हरा (माँ कूष्मांडा)

हरा रंग नई शुरुआत, उर्वरता और विकास का द्योतक है। इसे धारण करने से मानसिक शांति और समृद्धि मिलती है।

🕉️ Day 6 – स्लेटी (माँ स्कंदमाता)

स्लेटी रंग संतुलन और विनम्रता का प्रतीक है। यह व्यक्ति को धरातल से जोड़कर रखता है।

🕉️ Day 7 – नारंगी (माँ कात्यायनी)

नारंगी रंग ऊर्जा, उत्साह और उमंग का प्रतीक है। यह जीवन में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच लाता है।

🕉️ Day 8 – मोरपंखी हरा (माँ कालरात्रि)

यह रंग विशिष्टता, करुणा और ताजगी का प्रतीक है। माँ कालरात्रि की कृपा से निडरता और साहस की प्राप्ति होती है।

Also Read – Kuladevi-Devata: कुलदेवी-देवता कौन होते हैं? जानिए महत्व, पहचान और पूजा का सही तरीका…

🕉️ Day 9 – गुलाबी (माँ महागौरी)

गुलाबी रंग प्रेम, दया और सद्भाव का प्रतीक है। यह रिश्तों में मिठास और मन में करुणा लाता है।

🕉️ Day 10 – लाल और नारंगी (माँ सिद्धिदात्री)

लाल रंग शक्ति और प्रेम का प्रतीक है जबकि नारंगी रंग उत्साह और आनंद का। इन दोनों रंगों से माँ सिद्धिदात्री की पूजा करने पर जीवन में सफलता और सिद्धि की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *