Tata Motors New SUV Launch: Tata Motors ने 2025 में एक के बाद एक शानदार कारें लॉन्च कर ऑटो मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। अब कंपनी की नजरें 2026 पर टिकी हैं, जहां टाटा SUV सेगमेंट में बड़ा गेम खेलने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल Tata की 6 नई SUV भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती हैं, जिनमें EV, पेट्रोल और फेसलिफ्ट मॉडल्स शामिल होंगे। अगर आप भी Tata Cars और SUVs के फैन हैं, तो जानिए 2026 में लॉन्च होने वाली Tata की अपकमिंग SUVs के बारे में पूरी जानकारी।
Tata Sierra EV: 500Km+ रेंज के साथ आएगी दमदार इलेक्ट्रिक SUV
कंपनी Sierra के ICE मॉडल के बाद अब इसके Electric Version पर काम कर रही है। संभावना है कि Tata Sierra EV को 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।
संभावित फीचर्स:
-
दो बैटरी ऑप्शन
-
सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा रेंज
-
एडवांस EV टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिजाइन
Tata Harrier & Safari Petrol: पेट्रोल इंजन में भी दिखेगा दम
2026 में टाटा अपनी पॉपुलर SUVs Harrier और Safari को Petrol इंजन के साथ उतार सकती है।
संभावित स्पेसिफिकेशन:
-
1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
-
170 PS पावर
-
280 Nm टॉर्क
यह कदम उन ग्राहकों को आकर्षित करेगा जो डीजल के बजाय पेट्रोल SUV पसंद करते हैं।
Tata Punch EV Facelift: नया लुक और ज्यादा रेंज
Tata Punch EV Facelift भी 2026 में लॉन्च हो सकती है।
इस बार कंपनी इसे—
-
नए डिजाइन
-
बड़ी बैटरी
-
पहले से ज्यादा ड्राइविंग रेंज
के साथ पेश कर सकती है, जिससे यह सब-कॉम्पैक्ट EV सेगमेंट में और मजबूत बनेगी।
Also Read- Car Prices Hike 2026: जनवरी से महंगी होंगी कारें, इन बड़ी कंपनियों ने बढ़ाई कीमतें…
Tata Punch ICE Facelift: 4 साल बाद मिलेगा नया अवतार
Tata Punch का पेट्रोल/CNG वर्जन पिछले चार सालों से बाजार में मौजूद है। अब 2026 में इसका Facelift Version लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है।
संभावित बदलाव:
-
नया डैशबोर्ड
-
अपडेटेड सेंटर कंसोल
-
नया स्टीयरिंग व्हील
-
ज्यादा प्रीमियम फीचर्स (Tata Motors New SUV Launch)
New-Gen Tata Nexon: तीसरी जनरेशन में होगी बड़ी अपडेट
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3rd Generation Tata Nexon को
- 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
इस SUV में—
-
पूरी तरह नया डिजाइन
-
अपडेटेड इंजन ऑप्शन
-
नई टेक्नोलॉजी
देखने को मिल सकती है, हालांकि फिलहाल यह मॉडल डेवलपमेंट स्टेज में है।
Tata Avinya: टाटा की फ्यूचरिस्टिक फ्लैगशिप SUV
- Tata Avinya कंपनी की सबसे एडवांस और प्रीमियम SUV होगी।
- यह Jaguar Land Rover के EMA प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।
फिलहाल इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह मॉडल टाटा के EV फ्यूचर की झलक देगा।












Leave a Reply