T20 World Cup Super-8: T20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक चरण यानी सुपर-8 में प्रवेश कर चुका है। इस राउंड में भारत, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई है। सुपर-8 में सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है और हर टीम को 3-3 मैच खेलने हैं। ऐसे में हर मुकाबला सेमीफाइनल की रेस के लिए बेहद अहम है। लेकिन सवाल ये है—अगर बारिश के कारण कोई मैच रद्द हो जाए तो क्या होगा?
सुपर-8 में रिजर्व डे है या नहीं?
ICC के नियमों के मुताबिक, सुपर-8 राउंड के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है।
-
यह व्यवस्था ग्रुप स्टेज की तरह ही है।
-
अगर मैच के दिन बारिश होती है, तो उसी दिन परिणाम निकालने की कोशिश की जाएगी।
मैच का नतीजा निकालने के लिए न्यूनतम कितने ओवर जरूरी?
ICC नियम के अनुसार:
-
टी20 मैच में रिजल्ट के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है।
-
अंपायर हर संभव प्रयास करेंगे कि कम से कम 5 ओवर का खेल हो सके।
अगर 5-5 ओवर भी नहीं हो पाते, तो मैच को रद्द घोषित कर दिया जाएगा।
मैच रद्द होने पर पॉइंट्स कैसे मिलेंगे?
अगर मुकाबला बारिश में धुल जाता है और न्यूनतम ओवर भी पूरे नहीं होते, तो:
- दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा
- कोई विजेता घोषित नहीं होगा
- नेट रन रेट (NRR) पर कोई असर नहीं पड़ेगा
इसका मतलब है कि टीमों को जीत के 2 अंक का फायदा नहीं मिलेगा, जो सेमीफाइनल की दौड़ में बड़ा झटका हो सकता है।
Also Read- T20 World Cup 2028: बांग्लादेश की वापसी तय, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान; 12 टीमों को मिली डायरेक्ट एंट्री…
सुपर-8 में हर मैच क्यों है अहम?
-
हर टीम को 3 मैच खेलने हैं
-
हर जीत पर 2 अंक मिलते हैं
-
ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी
ऐसे में अगर कोई मैच बारिश से रद्द हो जाता है, तो टीमों की रणनीति और अंक तालिका दोनों पर असर पड़ सकता है—खासकर उन टीमों के लिए जो नेट रन रेट पर निर्भर हैं। (T20 World Cup Super-8)
पहले भी बारिश ने बदला खेल
टूर्नामेंट में पहले भी बारिश का असर देखा जा चुका है, जब जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच पूरी तरह रद्द हो गया था और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला था। इस नतीजे का सुपर-8 क्वालीफिकेशन पर सीधा असर पड़ा था।















Leave a Reply