साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है। यह ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के संयोग में हो रहा है।
सूर्य ग्रहण की समय-सारणी
-
आरंभ: 21 सितंबर, रात 11:00 बजे
-
समाप्ति: 22 सितंबर, सुबह 3:23 बजे
-
कुल अवधि: लगभग 4 घंटे 23 मिनट
-
शि और नक्षत्र: कन्या राशि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र
भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा या नहीं?
-
ग्रहण रात में होने के कारण भारत में दिखाई नहीं देगा।
-
इसीलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण कहां देखा जा सकेगा?
-
दर्शनीय देश: न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर
-
न्यूज़ीलैंड के दक्षिणी महासागरीय क्षेत्रों में लगभग 85% सूर्य ढका हुआ दिखाई देगा।
प्रमुख शहर जहाँ आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा
-
न्यूजीलैंड: वेलिंग्टन, ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, नॉरफ़ॉक द्वीप, किंग्स्टन
-
ऑस्ट्रेलिया: होबार्ट, सिडनी
किन देशों में नहीं दिखाई देगा?
-
भारत, यूएई, नेपाल, अफगानिस्तान, श्रीलंका
-
यूरोप, उत्तर अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के अधिकांश भाग
सूतक काल और सावधानियाँ
-
भारत में सूतक काल लागू नहीं होगा।
-
जिन देशों में ग्रहण दिखाई देगा, वहां ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले से सूतक काल मान्य होगा और ग्रहण खत्म होने तक रहेगा।
Also Read – Pradosh Vrat 19 September 2025: शुक्र प्रदोष व्रत के चमत्कारी उपाय, ऐसे मिलेगी भगवान शिव की कृपा
ग्रहण काल में बचें इन कार्यों से
-
वृद्ध और बीमार लोगों को छोड़कर भोजन करने से बचें।
-
गर्भवती महिलाएं फल, सब्जी काटने और नुकीली वस्तुओं के प्रयोग से बचें।
Leave a Reply