SSC CGL 2025 Final Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Staff Selection Commission (SSC) ने **SSC Combined Graduate Level Examination> यानी SSC CGL 2025 भर्ती के लिए अंतिम वैकेंसी सूची जारी कर दी है। नई अपडेट के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 15,125 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप B और ग्रुप C पदों के लिए होंगी।
पहले बढ़ी फिर तय हुई अंतिम वैकेंसी
SSC ने पहले 9 जून 2025 को जारी नोटिफिकेशन में 14,582 पदों पर भर्ती का ऐलान किया था। बाद में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की ओर से अतिरिक्त मांग आने पर 543 पदों की बढ़ोतरी की गई। अब संशोधित सूची के अनुसार कुल 15,125 पदों पर भर्ती की पुष्टि कर दी गई है।
वर्गवार कितनी सीटें तय की गईं?
आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न वर्गों के लिए सीटों का वितरण इस प्रकार है:
-
अनारक्षित (UR): 6,459 पद
-
OBC: 3,834 पद
-
SC: 2,223 पद
-
ST: 1,134 पद
-
EWS: 1,475 पद
इन पदों के लिए देशभर से लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
इन विभागों में सबसे ज्यादा भर्ती
इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद Central Board of Direct Taxes (CBDT) के अंतर्गत भरे जाएंगे। यहां अधीक्षक के 6,626 पद शामिल हैं।
इसके अलावा:
-
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर: 412 पद
-
टैक्स असिस्टेंट: 1,294 पद
वहीं Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC) में भी कई पदों पर भर्ती होगी। (SSC CGL 2025 Final Vacancy)
-
इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज): 1,306 पद
-
इंस्पेक्टर (एग्जामिनर): 137 पद
-
इंस्पेक्टर (प्रिवेंटिव ऑफिसर): 353 पद
-
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट: 183 पद
-
टैक्स असिस्टेंट: 771 पद
उम्मीदवारों को भरनी होगी पोस्ट प्रेफरेंस
SSC ने टियर-2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम से पहले पोस्ट और विभाग की प्राथमिकता (Post Preference) भरने का निर्देश दिया है।
-
टियर-1 रिजल्ट: 18 दिसंबर 2025
-
टियर-2 परीक्षा: 18 से 20 जनवरी 2026
अभ्यर्थियों को 13 मार्च तक पोस्ट प्रेफरेंस भरना जरूरी होगा।
Also Read- CGPSC Recruitment 2026: सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन…
जल्द शुरू होंगी SSC की नई भर्तियां
SSC जल्द ही कई नई भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इनमें शामिल हैं:
-
SSC CGL परीक्षा 2026
-
SSC Junior Engineer Exam 2026
-
SSC Selection Post Phase-14
इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल के अंत तक शुरू हो सकती है और प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मई में आयोजित की जा सकती है। इसके अलावा अगले महीने SSC CHSL 2026, स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा और संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा का नोटिफिकेशन भी जारी होने की संभावना है।














Leave a Reply