Space Science: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के PSLV-C62 मिशन में तकनीकी गड़बड़ी आने के बाद अंतरिक्ष को लेकर एक अहम सवाल फिर चर्चा में है— जो सैटेलाइट रास्ता भटक जाते हैं, उनका आखिर क्या होता है? क्या वे सीधे धरती पर गिरते हैं? PSLV-C62 रॉकेट आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 16 सैटेलाइट लेकर लॉन्च हुआ था, लेकिन रॉकेट के तीसरे चरण में आई खराबी के चलते सैटेलाइट्स को तय कक्षा (Orbit) में स्थापित नहीं किया जा सका। ISRO प्रमुख के मुताबिक, पूरे मामले की जांच जारी है।
क्या फेल मिशन के सैटेलाइट सीधे धरती पर गिर जाते हैं?
अक्सर लोगों को लगता है कि मिशन फेल होते ही सैटेलाइट कहीं भी धरती पर गिर जाते हैं, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स को संभालने और गिराने की वैज्ञानिक और नियंत्रित प्रक्रिया होती है, ताकि पृथ्वी और दूसरे मिशनों को कोई खतरा न हो।
हर सैटेलाइट की होती है तय ‘डिज़ाइन लाइफ’
जापान की स्पेस एजेंसी JAXA के अनुसार:
-
हर सैटेलाइट की एक तय Design Life होती है
-
कई बार तकनीकी रूप से उसकी उम्र खत्म होने के बाद भी उसका इस्तेमाल किया जाता है
लेकिन अगर लॉन्च या मिशन के दौरान गड़बड़ी हो जाए, तो स्थिति के हिसाब से अलग-अलग फैसले लिए जाते हैं।
मिशन फेल होने पर सैटेलाइट के साथ क्या-क्या हो सकता है?
1️⃣ गलत कक्षा में फंस जाए सैटेलाइट
अगर सैटेलाइट कक्षा में तो पहुंच जाए, लेकिन गलत ऑर्बिट में चला जाए:
-
वह नियंत्रण से बाहर हो सकता है
-
धीरे-धीरे स्पेस डेब्री (अंतरिक्ष कचरा) बन जाता है
-
दूसरे सैटेलाइट्स के लिए खतरा पैदा करता है
2️⃣ ईंधन खत्म होने पर क्या होता है?
अगर सैटेलाइट का फ्यूल खत्म हो जाए:
-
वह धीरे-धीरे पृथ्वी की ओर खिसकता है
-
ज़्यादातर मामलों में वायुमंडल में प्रवेश करते ही जलकर नष्ट हो जाता है (Space Science)
3️⃣ पूरी तरह फेल हो जाए तो?
अगर सैटेलाइट न काम का रहे और न ही सुधारा जा सके:
-
उसे Dead Satellite घोषित किया जाता है
-
स्पेस एजेंसियां उसकी लगातार ट्रैकिंग करती हैं
-
टकराव से बचने के लिए दूसरे सैटेलाइट्स का रास्ता बदला जाता है
Also Read- Cyber Security Tips: USB कंडोम क्या होता है? पब्लिक चार्जिंग से पहले जान लें वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट…
अंतरिक्ष के कचरे को लेकर क्या कहते हैं अंतरराष्ट्रीय नियम?
अंतरिक्ष में बढ़ते कचरे को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN-COPUOS) ने गाइडलाइंस बनाई हैं:
-
मिशन खत्म होने के बाद 25 साल के भीतर सैटेलाइट को डी-ऑर्बिट करना जरूरी
-
सैटेलाइट को ऐसा डिजाइन किया जाए कि वह:
-
बीच में फंसे नहीं
-
विस्फोट न करे
-
-
अगर पूरा जलना संभव न हो, तो कंट्रोल्ड तरीके से गिराया जाए
खराब सैटेलाइट आखिर गिराए कहां जाते हैं?
Point Nemo – अंतरिक्ष का कब्रिस्तान
दुनिया भर की स्पेस एजेंसियां खराब सैटेलाइट और रॉकेट के हिस्सों को Point Nemo में गिराती हैं।
Point Nemo कहां है?
-
दक्षिणी प्रशांत महासागर में
-
धरती की सबसे दूरस्थ और निर्जन जगह
-
इंसानी आबादी से हजारों किलोमीटर दूर
यही वजह है कि इसे “Spacecraft Graveyard” कहा जाता है। (Space Science)
ISRO मिशन से क्यों अहम है यह सवाल?
PSLV-C62 की असफलता ने एक बार फिर याद दिलाया कि:
-
अंतरिक्ष मिशन कितने जटिल होते हैं
-
फेल मिशन के बाद भी धरती की सुरक्षा सर्वोपरि होती है
-
हर सैटेलाइट के लिए पहले से एंड-ऑफ-लाइफ प्लान बनाया जाता है















Leave a Reply