𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Social Media News: Facebook पर कॉपी-पेस्ट कंटेंट पर सख्ती! Meta ने लॉन्च किए नए टूल, शिकायत पर होगी तुरंत कार्रवाई…

Social Media News: Facebook पर कॉपी-पेस्ट कंटेंट पर सख्ती! Meta ने लॉन्च किए नए टूल, शिकायत पर होगी तुरंत कार्रवाई...

Social Media News: सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहे कॉपी-पेस्ट और फर्जी कंटेंट को रोकने के लिए बड़ी टेक कंपनी Meta Platforms ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म Facebook के लिए नए टूल्स और अपडेटेड कंटेंट गाइडलाइंस जारी की हैं। इन नए फीचर्स का मुख्य उद्देश्य क्रिएटर्स के ओरिजिनल कंटेंट की सुरक्षा करना और प्लेटफॉर्म पर बढ़ते कॉपी या AI जनरेटेड स्पैम को कम करना है। अब क्रिएटर्स एक खास डैशबोर्ड के जरिए सीधे कॉपी या इम्पर्सोनेशन कंटेंट की शिकायत कर सकेंगे।

नया सेंट्रलाइज्ड रिपोर्टिंग डैशबोर्ड

Meta ने Facebook पर क्रिएटर्स के लिए सेंट्रलाइज्ड रिपोर्टिंग डैशबोर्ड पेश किया है।

  • इसकी मदद से यूजर्स उस कंटेंट को आसानी से फ्लैग कर पाएंगे जिसे किसी ने कॉपी करके पोस्ट किया हो या किसी क्रिएटर के नाम से शेयर किया गया हो।
  • पहले अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग शिकायत करनी पड़ती थी, जिससे प्रक्रिया लंबी और मुश्किल हो जाती थी।
  • लेकिन अब इस नए सिस्टम के जरिए क्रिएटर्स एक ही जगह से कई शिकायतें दर्ज कर सकते हैं
  • कंपनी का मानना है कि इससे कॉपी कंटेंट पर पहले से ज्यादा तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी।

Facebook पर बदली ओरिजिनल कंटेंट की परिभाषा

Meta ने Facebook की कंटेंट गाइडलाइंस को भी अपडेट किया है, ताकि यह साफ हो सके कि किस तरह का कंटेंट ओरिजिनल माना जाएगा।

नई गाइडलाइन के मुताबिक:

  • जो वीडियो या पोस्ट क्रिएटर ने खुद शूट या प्रोड्यूस किया हो

  • ऐसा कंटेंट जिसमें किसी दूसरे वीडियो को रीमिक्स कर नया विश्लेषण, जानकारी या चर्चा जोड़ी गई हो

ऐसे कंटेंट को अब ओरिजिनल कैटेगरी में माना जाएगा। इस बदलाव का मकसद क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करना और प्लेटफॉर्म पर कॉपी-पेस्ट कंटेंट को कम करना है। (Social Media News)

AI जनरेटेड स्पैम और डीपफेक बड़ी चुनौती

  • सोशल मीडिया पर AI जनरेटेड कंटेंट और डीपफेक वीडियो तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • हालांकि Meta के नए टूल डुप्लिकेट कंटेंट की पहचान करने में मदद करेंगे।
  • लेकिन अभी ये पूरी तरह से डीपफेक को पहचानने में सक्षम नहीं हैं।
  • अगर किसी क्रिएटर की पहचान या चेहरे का इस्तेमाल करके नकली वीडियो बनाया जाता है।
  • तो उस पर कार्रवाई करना अभी भी चुनौती बना हुआ है।
  • इसी समस्या को देखते हुए Meta ने प्लेटफॉर्म पर स्पैम और अनऑरिजिनल कंटेंट के खिलाफ सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है।

Also Read- Digital Privacy: ChatGPT में सेव रहती है आपकी बातचीत, ऐसे आसानी से डिलीट करें चैट हिस्ट्री…

Facebook Marketplace में भी आया नया AI फीचर

  • Meta ने Facebook Marketplace के लिए भी नया AI फीचर लॉन्च किया है।
  • इसके जरिए बिजनेस और सेलर्स अब Meta AI की मदद से ग्राहकों के सवालों का ऑटोमैटिक जवाब दे सकेंगे।
  • उदाहरण के तौर पर अगर कोई खरीदार पूछता है – “Is this still available?” तो AI खुद ही लिस्टिंग की जानकारी देखकर जवाब तैयार कर देगा।
  • इसमें प्रोडक्ट की कीमत, उपलब्धता और पिकअप लोकेशन जैसी जानकारी भी शामिल हो सकती है।
  • जिससे खरीद-बिक्री की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *