विशाखापत्तनम: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने महिलाओं के वनडे (WODI) में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उपलब्धि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए वुमेन्स वर्ल्ड कप मैच में हासिल की।
रिकॉर्ड तोड़ने वाली छक्का
29 वर्षीय स्मृति मंधाना ने आयाबोंगा खाका की गेंद पर आठवें ओवर में छक्का लगाकर बेलिंडा क्लार्क का 1997 का 970 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।
मंधाना इस मैच में उतरने से पहले 17 मैचों में 959 रन बना चुकी थीं, 2025 में उनका एवरेज 59.93 का था, जिसमें उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक बनाये थे। इस वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत उन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ 8 और 23 रन से की थी।
इस रिकॉर्ड के साथ, मंधाना अब 17 मैचों में 972 रन के साथ बेलिंडा क्लार्क (970 रन, 16 मैच) को पीछे छोड़ चुकी हैं।
स्मृति मंधाना का शानदार 2025 फॉर्म
इस साल मंधाना का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा। सितंबर 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के तीन मैचों की ODI सीरीज में उन्होंने दो शतक जड़े, जिसमें से एक शतक केवल 50 गेंदों में आया था। यह शतक अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले गए सीरीज निर्णायक मैच में बना।
5000 ODI रन की ओर
स्मृति मंधाना अब 5000 ODI रन के करीब हैं और भारत की दूसरी सबसे बड़ी रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।
वर्तमान में केवल चार महिला बल्लेबाज इस उपलब्धि को पार कर चुकी हैं:
-
मिताली राज (भारत) – 7805 रन, 232 मैच
-
शार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) – 5992 रन, 191 मैच
-
सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 5896 रन, 173 मैच
-
स्टेफनी टेलर (वेस्ट इंडीज) – 5873 रन, 170 मैच
Also Read – Cricket Controversy: पाकिस्तानी खिलाड़ी का विवादित बयान, लाइव शो में बोला- “इस भारतीय खिलाडी को घूंसे मारना चाहता हूं”…
Harmanpreet Kaur की भी रिकॉर्ड्स की नजर
भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी रिकॉर्ड बनाने की कगार पर हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 छक्के लगाने होंगे ताकि वह Deandra Dottin का Women’s ODI World Cup में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ सकें।
-
Dottin ने 29 मैचों में 22 छक्के लगाए थे।
-
Kaur ने 29 मैचों में 20 छक्के लगाए हैं।
-
Kaur को मैच में 84 रन चाहिए 1000 Women’s ODI World Cup रन पूरे करने के लिए।














Leave a Reply