Smartphone Leaks: जनवरी 2026 की शुरुआत स्मार्टफोन लवर्स के लिए बेहद खास होने वाली है। Redmi Note 15 5G को 6 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाना है, लेकिन उससे पहले ही फोन की कीमत, रैम और स्टोरेज डिटेल्स लीक हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट की तुलना में भारत में सस्ते दाम पर पेश किया जाएगा।
Redmi Note 15 5G की भारत में कीमत (लीक)
फेमस टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फोन की संभावित कीमत का खुलासा किया है। लीक के मुताबिक—
-
8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹22,999
-
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹24,999
हालांकि, ये कीमतें लीक पर आधारित हैं। फोन की असली कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान ही होगा।
ग्लोबल कीमत से सस्ता होगा भारतीय मॉडल?
अगर लीक सही साबित होती है, तो Redmi Note 15 5G भारतीय ग्राहकों के लिए बेहद किफायती डील साबित हो सकता है।
दरअसल, इस फोन को दिसंबर की शुरुआत में पोलैंड में PLN 1199 (लगभग ₹30,000) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, वो भी 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में। ऐसे में भारत में कम कीमत मिलना यूजर्स के लिए बड़ा फायदा होगा।
Redmi Note 15 5G के कंफर्म फीचर्स
Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से फोन के कई स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही कंफर्म हो चुके हैं—
-
प्रोसेसर: Snapdragon 6 Gen 3
-
डिस्प्ले: 6.7 इंच कर्व्ड AMOLED
-
रिफ्रेश रेट: 120Hz
-
पीक ब्राइटनेस: 3200 निट्स
-
बैटरी: 5520mAh
-
चार्जिंग: 45W फास्ट चार्जिंग
-
कैमरा: 108MP प्राइमरी रियर कैमरा (Smartphone Leaks)
Also Read- Silent Call Scam Alert: फोन बजा, उठाया लेकिन कोई आवाज नहीं? हो सकते हैं साइबर ठगी के शिकार…
कहां मिलेगा Redmi Note 15 5G?
लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन—
-
Amazon India
-
Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट (Mi.com)
पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
क्या बजट सेगमेंट में मचाएगा धमाल?
दमदार प्रोसेसर, शानदार AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 108MP कैमरा के साथ Redmi Note 15 5G मिड-रेंज सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने वाला है। अगर इसकी कीमत ₹25,000 से नीचे रहती है, तो यह फोन बेस्ट वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है।















Leave a Reply