𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

SECL Apprentice Recruitment 2026: 1600 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक करें आवेदन…

SECL Apprentice Recruitment 2026: 1600 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक करें आवेदन...

SECL Apprentice Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार अवसर है। South Eastern Coalfields Limited ने अप्रेंटिस के 1600 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

कुल पदों का विवरण

इस भर्ती में दो कैटेगरी के तहत नियुक्तियां होंगी:

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस – 500 पद
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस – 1100 पद

कुल मिलाकर 1600 पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

ग्रेजुएट अप्रेंटिस

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से BE/B.Tech/B.Sc/B.Com/BBA/BCA
  • संबंधित विषय में 4 वर्षीय डिग्री अनिवार्य

टेक्नीशियन अप्रेंटिस

  • संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में 3 वर्षीय डिप्लोमा

ध्यान दें:

  • 1 या 2 साल के डिप्लोमा मान्य नहीं होंगे
  • केवल फुल-टाइम रेगुलर कोर्स ही स्वीकार किया जाएगा

आयु सीमा

  • न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष (31 मार्च 2026 तक)
  • अधिकतम उम्र: नोटिफिकेशन के अनुसार तय (कोई अतिरिक्त छूट नहीं) (SECL Apprentice Recruitment 2026)

आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)

ऑनलाइन आवेदन के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. South Eastern Coalfields Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “SECL Apprentice Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. नई यूजर आईडी बनाकर रजिस्ट्रेशन करें
  4. आवेदन फॉर्म में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें
  5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  6. (यदि लागू हो) आवेदन शुल्क जमा करें
  7. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

Also Read- Job Alert 2026: SSB में बंपर भर्ती, CRPF-BSF-ITBP में भी नौकरी का बड़ा मौका…

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों में होगा:

  • शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

सभी चरण पास करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

स्टाइपेंड (Salary)

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने आकर्षक स्टाइपेंड मिलेगा:

  • ₹10,900 से ₹12,300 प्रति माह (सरकारी नियमों के अनुसार)

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: 17 मार्च 2026
  • आवेदन शुरू: 17 मार्च 2026
  • अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *