Science Mystery: दुनिया में विज्ञान ने भले ही काफी तरक्की कर ली हो, लेकिन टाइम ट्रेवल आज भी वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य बना हुआ है। इसी बीच एक शख्स ने चौंकाने वाला दावा किया है कि वह भविष्य की यात्रा करके वापस आया है। खुद को टाइम ट्रैवलर बताने वाले Alexander Smith का कहना है कि वह साल 2118 में जाकर वापस लौटा है। इतना ही नहीं, उसने अपने दावे के समर्थन में एक फोटो भी दिखाया है, जिसे वह भविष्य में ली गई तस्वीर बता रहा है।
CIA के गुप्त मिशन का किया दावा
- अलेक्जेंडर स्मिथ ने कहा कि वह एक सीक्रेट मिशन का हिस्सा थे, जिसे Central Intelligence Agency यानी CIA ने चलाया था।
- उनके मुताबिक, यह मिशन 1981 में हुआ था, जिसमें उन्हें भविष्य में भेजा गया और फिर वापस लाया गया।
- उन्होंने दावा किया कि यह समय यात्रा के शुरुआती सफल प्रयोगों में से एक था।
- स्मिथ का यह भी कहना है कि इस मिशन के बारे में खुलासा करने के कारण उनकी जान को खतरा है और वह फिलहाल छिपकर रह रहे हैं।
भविष्य की तस्वीर दिखाने का दावा
- एक वीडियो में स्मिथ ने एक धुंधली तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह साल 2118 में ली गई फोटो है।
- उनके मुताबिक यह तस्वीर एक ऐसे शहर की है, जहां उन्होंने भविष्य में यात्रा के दौरान कदम रखा था।
- तस्वीर में अजीब डिजाइन वाली ऊंची और हरी-भरी इमारतें दिखाई देती हैं, जो आज की दुनिया के किसी शहर जैसी नहीं लगतीं।
- उन्होंने दावा किया कि सरकार ने इस तस्वीर की असली कॉपी जब्त कर ली थी।
- लेकिन उससे पहले वह इसकी एक कॉपी बनाने में सफल हो गए थे।
AlsoRead- Energy News: 2500 किमी दूर से भारत कैसे पहुंचती है रसोई गैस? जानिए इसे लिक्विड में क्यों लाया जाता है…
साल 2118 में कैसी होगी दुनिया?
स्मिथ के अनुसार भविष्य में दुनिया आज से काफी अलग होगी। उन्होंने दावा किया कि:
-
इंसानों का सामना एलियंस से होगा
-
पृथ्वी पर नई भाषा प्रचलित होगी
-
जलवायु परिवर्तन की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा
उनका यह भी कहना है कि एलियंस पहली बार 21वीं सदी के मध्य में पृथ्वी पर आएंगे और इंसानों के साथ संपर्क बनाएंगे। (Science Mystery)
सच या महज दावा?
- हालांकि अलेक्जेंडर स्मिथ के इन दावों की अभी तक कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।
- कई विशेषज्ञ इसे केवल एक दावा या अफवाह मान रहे हैं।
- फिर भी इस तरह की कहानियां सोशल मीडिया पर लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा और जिज्ञासा पैदा कर देती हैं।














Leave a Reply