𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Sarkari Naukri 2026: Indian Railways में 11,127 पदों पर ALP भर्ती 2026, होली के बाद आ सकता है नोटिफिकेशन…

Sarkari Naukri 2026: Indian Railways में 11,127 पदों पर ALP भर्ती 2026, होली के बाद आ सकता है नोटिफिकेशन...

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती देश के 17 रेलवे जोनों में एक केंद्रीकृत नोटिफिकेशन के जरिए की जाएगी। उम्मीद है कि होली 2026 के बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

11,127 पदों पर होगी बंपर भर्ती

रेलवे द्वारा जारी आंतरिक आदेश के अनुसार, ALP के कुल 11,127 पदों का आकलन HRMS के इंडेंट मैनेजमेंट मॉड्यूल में किया जा चुका है। सक्षम प्राधिकारी ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) जारी करने की मंजूरी दे दी है।

  • इसका मतलब है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द ही औपचारिक रूप से शुरू हो सकती है।
  • यह भर्ती हाल के वर्षों की सबसे बड़ी तकनीकी भर्तियों में से एक मानी जा रही है।

राजस्थान के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

राजस्थान के अभ्यर्थियों को इस भर्ती में बड़ा अवसर मिलेगा।

राज्य का North Western Railway (NWR) जोन भी इस प्रक्रिया का हिस्सा है। इस जोन के अंतर्गत:

  • जयपुर रेल मंडल

  • अजमेर रेल मंडल

  • जोधपुर रेल मंडल

  • बीकानेर रेल मंडल

जानकारी के अनुसार, NWR जोन के लिए करीब 600 ALP पद निर्धारित किए गए हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रेलवे नौकरी पाने का बेहतर अवसर मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग): 30 वर्ष

आयु में छूट:

  • OBC: 33 वर्ष तक

  • SC/ST: 35 वर्ष तक

Also Read- Google AI Course: गूगल ने लॉन्च किए 7 AI प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स, सुंदर पिचाई ने भारत मंडपम से किया बड़ा ऐलान…

शैक्षणिक योग्यता:

  • 10वीं पास

  • संबंधित ट्रेड में ITI या डिप्लोमा अनिवार्य

तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है। (Sarkari Naukri 2026)

Screenshot 2026 02 21 122036

आवेदन कब से शुरू होंगे?

  • फिलहाल रेलवे ने केवल पदों की संख्या घोषित की है।
  • आवेदन की तारीख, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया और फीस संबंधी जानकारी जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

क्यों खास है यह भर्ती?

  • देशभर में 11,000 से ज्यादा पद

  • तकनीकी क्षेत्र में स्थायी सरकारी नौकरी

  • 17 रेलवे जोनों में अवसर

  • राजस्थान सहित कई राज्यों के युवाओं को फायदा

यदि आप रेलवे जॉब की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी से अपनी तैयारी तेज कर दें — क्योंकि नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *