RBI Lateral Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे BTech और टेक्निकल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Lateral Recruitment 2025 के तहत कई विभागों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 6 जनवरी 2026 तक RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
RBI द्वारा कुल 93 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। ये भर्तियां कई अहम विभागों में की जाएंगी—
-
डिपार्टमेंट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (DIT)
-
डिपार्टमेंट ऑफ सुपरविजन (DoS)
-
प्रेमिसेस डिपार्टमेंट
कौन-कौन से पद हैं शामिल?
इस लेटरल भर्ती के तहत कई हाई-प्रोफाइल और टेक्निकल पद भरे जाएंगे—
-
डेटा साइंटिस्ट
-
डेटा इंजीनियर
-
आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट
-
सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर
-
प्रोजेक्ट मैनेजर
-
एनालिस्ट
-
अन्य तकनीकी पद
Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग तय की गई है। कुछ प्रमुख पदों की योग्यता नीचे दी गई है—
डेटा साइंटिस्ट
-
मास्टर डिग्री:
-
स्टैटिस्टिक्स / इकोनोमेट्रिक्स / मैथमेटिक्स
-
डेटा साइंस / फाइनेंस / इकोनॉमिक्स
या
-
-
कंप्यूटर साइंस में BTech
सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (DIT)
-
कंप्यूटर साइंस / IT / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में
BSc / BTech / MTech
अन्य पदों की शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए।
Also Read- NEET UG 2026: नीट यूजी के लिए कब से शुरू होंगे आवेदन? जानें रजिस्ट्रेशन डेट, प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां…
RBI Lateral Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है—
-
RBI की वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं
-
होमपेज पर RBI Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें
-
संबंधित वैकेंसी के Apply Online लिंक पर जाएं
-
आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
-
आवेदन शुल्क जमा करें
-
फॉर्म सबमिट कर लें
नोटिफिकेशन PDF कहां देखें?
उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर
RBI Lateral Recruitment 2025 Notification PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगा?
RBI Lateral भर्ती में चयन निम्न चरणों में होगा—
-
आवेदन फॉर्म की शॉर्टलिस्टिंग
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-
इंटरव्यू
फाइनल चयन उम्मीदवार के अनुभव, योग्यता और इंटरव्यू परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा।














Leave a Reply