सितंबर 2025 में कब लगेगा मृत्यु पंचक?
शास्त्रों के अनुसार पंचक का आरंभ अलग-अलग दिनों में अलग परिणाम देता है।
-
सितंबर का मृत्यु पंचक 6 सितंबर 2025, शनिवार सुबह 11:21 बजे से शुरू होगा।
-
यह पंचक 10 सितंबर 2025, बुधवार शाम 04:03 बजे तक रहेगा।
-
चूंकि यह शनिवार से शुरू हो रहा है, इसलिए इसे मृत्यु पंचक कहा जाएगा।
मृत्यु पंचक का महत्व और प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में मृत्यु पंचक को अशुभ काल माना गया है।
-
इस दौरान शारीरिक और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
-
आर्थिक हानि और दुर्घटनाओं का खतरा ज्यादा रहता है।
-
इस समय शुभ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
बरसात में छत पर उग आया पीपल का पेड़? जानें क्या करें और क्या नहीं करें…
मृत्यु पंचक में क्या न करें?
-
शुभ कार्य न करें – विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यवसाय आदि आरंभ करने से बचें।
-
निर्माण कार्य वर्जित – घर की छत ढलवाना, लकड़ी का सामान बनवाना या इकट्ठा करना उचित नहीं।
-
दक्षिण दिशा की यात्रा न करें – इस दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है।
-
घर की लिपाई-पुताई न करें – पेंटिंग और रंग-रोगन का कार्य टाल दें।
-
जोखिम भरे कार्यों से बचें – वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
-
उधार और कर्ज न लें-दे – वित्तीय लेन-देन से परहेज करें।
मृत्यु पंचक में मृत्यु होने पर क्या करें?
यदि इस पंचक के दौरान किसी की मृत्यु हो जाए तो शास्त्रों में उपाय बताए गए हैं:
-
शव के साथ आटे या कुश के पांच पुतले बनाएं।
-
इन पुतलों का भी शव के साथ अंतिम संस्कार करें।
-
ऐसा करने से पंचक दोष समाप्त हो जाता है।
Leave a Reply