𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Panchak December 2025: दिसंबर में पंचक 24 या 25 तारीख से? जानें सही तारीख, समय और पंचक का प्रकार…

Panchak December 2025: दिसंबर में पंचक 24 या 25 तारीख से? जानें सही तारीख, समय और पंचक का प्रकार...

Panchak December 2025: ज्योतिष शास्त्र में पंचक को एक संवेदनशील और विशेष काल माना जाता है। पंचक कुल पांच दिनों तक रहता है और इस दौरान कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं। पंचांग के अनुसार, जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में गोचर करता है, तब पंचक लगता है। दिसंबर 2025 में पंचक की तारीख को लेकर लोगों के मन में भ्रम है कि यह 24 तारीख से शुरू होगा या 25 से। आइए जानते हैं इसका सही उत्तर।

दिसंबर 2025 में पंचक कब शुरू होगा?

पंचांग के अनुसार, दिसंबर 2025 का पंचक 24 दिसंबर को शाम 07 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा
इस दिन बुधवार है, इसलिए इसे राज पंचक कहा जाएगा।

पंचक का समापन 29 दिसंबर 2025, सोमवार को सुबह 07 बजकर 41 मिनट पर होगा।

दिसंबर 2025 पंचक का संक्षिप्त विवरण

  • शुरुआत: 24 दिसंबर 2025, बुधवार – शाम 07:47 बजे
  • समाप्ति: 29 दिसंबर 2025, सोमवार – सुबह 07:41 बजे
  • पंचक का प्रकार: राज पंचक

पंचक कितने प्रकार के होते हैं?

ज्योतिष शास्त्र में पंचक को पांच प्रकार में बांटा गया है—

1. रोग पंचक

यह पंचक रविवार से शुरू होता है।
इस दौरान व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकते हैं। किसी भी शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।

2. राज पंचक

बुधवार को शुरू होने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है।
यह पंचक अपेक्षाकृत शुभ माना जाता है। इस दौरान

  • सरकारी काम
  • संपत्ति से जुड़े कार्य
  • पद-प्रतिष्ठा से संबंधित प्रयास सफल हो सकते हैं। (Panchak December 2025)

3. अग्नि पंचक

मंगलवार से शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक कहलाता है।
इस दौरान

  • निर्माण कार्य
  • मशीनरी या औजारों से जुड़े काम
  • आग से संबंधित कार्य
    करना अशुभ माना जाता है।

Also Read- Pradosh Vrat Upay: साल के आखिरी प्रदोष पर करें ये विशेष उपाय, भोलेनाथ पूरी करेंगे हर मनोकामना

4. चोर पंचक

शुक्रवार को शुरू होने वाले पंचक को चोर पंचक कहा जाता है।
इस समय

  • यात्रा
  • व्यापारिक डील
  • लेन-देन
    से बचने की सलाह दी जाती है।

5. मृत्यु पंचक

शनिवार से शुरू होने वाला पंचक मृत्यु पंचक कहलाता है।
यह सबसे अधिक अशुभ माना जाता है। इस दौरान जोखिम भरे कार्य बिल्कुल नहीं करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *