October Holidays 2025: अगर आप अक्टूबर 2025 में त्योहारों की मस्ती के साथ छुट्टियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस बार अक्टूबर में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तरों में लंबी छुट्टियों की झड़ी लगने वाली है।
बैंकों में 9 दिन का अवकाश
रिज़र्व बैंक की गाइडलाइन के मुताबिक, अक्टूबर में बैंकों में कुल 9 दिन की छुट्टियां रहेंगी।
-
5, 12, 19 और 26 अक्टूबर – रविवार
-
11 और 25 अक्टूबर – दूसरा और चौथा शनिवार
-
20 अक्टूबर – दीपावली
-
22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा
👉 अगर इस महीने कोई जरूरी बैंकिंग काम है तो छुट्टियों का कैलेंडर देखकर ही योजना बनाएं, वरना “क्लोज़” का बोर्ड देखने को मिल सकता है।
स्कूलों में बच्चों की मौज – 17 से 18 दिन की छुट्टी
बच्चों के लिए अक्टूबर 2025 किसी फेस्टिवल से कम नहीं है।
-
2 अक्टूबर गांधी जयंती
-
चार रविवार
-
13 से 24 अक्टूबर तक दिवाली अवकाश (12 दिन)
-
10 अक्टूबर करवा चौथ अवकाश (कलेक्ट्रेट पावर वाले जिलों में)
यानि कुल मिलाकर 17-18 दिन स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों के लिए यह महीना पढ़ाई से ज्यादा पटाखों, मिठाइयों और मस्ती का होगा।
सरकारी दफ्तरों में 12-13 दिन ताले
सरकारी कर्मचारियों को भी अक्टूबर में खूब आराम मिलने वाला है।
-
4 रविवार
-
2 अक्टूबर गांधी जयंती
-
4, 11, 18 और 25 अक्टूबर – शनिवार
-
20 अक्टूबर दीपावली
-
22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा
-
23 अक्टूबर भाई दूज
-
करवा चौथ (कलेक्ट्रेट पावर वाले जिलों में)
👉 यानी कुल 12 से 13 दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
Also Read- IRCTC Rule: ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम बदले, अब पहले 15 मिनट सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स को मिलेगी एंट्री…
त्योहार और छुट्टियां – साथ-साथ
गांधी जयंती से शुरू हुई छुट्टियों की सीरीज़ दशहरा, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक चलती रहेगी। इसीलिए अक्टूबर 2025 को सही मायनों में त्योहार और छुट्टियों का डबल धमाका महीना कहा जा रहा है। (October Holidays 2025)
आमजन के लिए अलर्ट
जहां कर्मचारी और बच्चे छुट्टियों का मजा लेंगे, वहीं आम जनता को अपने जरूरी कामकाज की पहले से प्लानिंग करनी होगी। बैंकों और सरकारी दफ्तरों के बंद रहने से कामकाज अटक सकता है।
Leave a Reply