New Year 2026: दुनिया के ज्यादातर देशों में 1 जनवरी को नए साल का जश्न मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई देश ऐसे भी हैं जहां नया साल इस तारीख को नहीं आता? चीन, ईरान, इथियोपिया, थाइलैंड, नेपाल, श्रीलंका और वियतनाम जैसे देशों में नया साल अपने-अपने कैलेंडर और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार अलग-अलग महीनों में मनाया जाता है। इन देशों में नया साल केवल तारीख नहीं, बल्कि मौसम, फसल, खगोलीय गणना और आस्था से जुड़ा होता है। आइए जानते हैं कि दुनिया के कौन-कौन से देश 1 जनवरी को नया साल नहीं मनाते और वहां का नववर्ष कितना खास होता है।
चीन: लूनर न्यू ईयर या स्प्रिंग फेस्टिवल
चीन में नया साल लूनर कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है, जो आमतौर पर 21 जनवरी से 20 फरवरी के बीच पड़ता है।
क्यों खास है?
-
ड्रैगन और शेर नृत्य
-
लाल रंग की सजावट को शुभ माना जाता है
-
बच्चों को लाल लिफाफे (रेड एन्वेलप) में पैसे दिए जाते हैं
-
नूडल्स और डंपलिंग्स का खास महत्व
चीन में इसे Spring Festival कहा जाता है और यह साल का सबसे बड़ा उत्सव होता है।
ईरान: नौरोज़ (Nowruz) से होती है नए साल की शुरुआत
ईरान में नया साल नौरोज़ कहलाता है, जो 20 या 21 मार्च को वसंत विषुव (Spring Equinox) के दिन मनाया जाता है।
नौरोज़ की खास बातें:
-
3000 साल पुरानी परंपरा
-
“हफ्त-सीन” टेबल की सजावट (7 प्रतीकात्मक चीजें)
-
अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, अज़रबैजान सहित कई देशों में मनाया जाता है
-
UNESCO ने इसे विश्व की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल किया है (New Year 2026)
इथियोपिया: सितंबर में आता है नया साल – एन्कुटाटाश
इथियोपिया में नया साल एन्कुटाटाश कहलाता है और 11 सितंबर (लीप ईयर में 12 सितंबर) को मनाया जाता है।
क्यों अलग है?
-
इथियोपियाई कैलेंडर ग्रेगोरियन से 7–8 साल पीछे है
-
इसे फूलों का त्योहार भी कहा जाता है
-
बच्चे गीत गाकर शुभकामनाएं देते हैं
-
परिवारों में तोहफों का आदान-प्रदान होता है
थाइलैंड: सोंगक्रान – पानी से खेला जाने वाला नया साल
थाइलैंड में नया साल सोंगक्रान कहलाता है, जो 13 से 15 अप्रैल के बीच मनाया जाता है।
खास आकर्षण:
-
पानी फेंककर जश्न
-
मंदिरों में बुद्ध प्रतिमा की सफाई
-
परिवार के साथ समय बिताना
-
पारंपरिक थाई व्यंजन
यह त्योहार शुद्धि और नए आरंभ का प्रतीक माना जाता है। (New Year 2026)
Also Read- New Country Recognition Explained: नया देश कैसे बनता है? मान्यता मिलने से क्या बदल जाता है?…
नेपाल: अप्रैल में मनाया जाता है विक्रम संवत नववर्ष
नेपाल में नया साल विक्रम संवत कैलेंडर के अनुसार अप्रैल के मध्य में मनाया जाता है।
क्यों खास?
-
विक्रम संवत ग्रेगोरियन कैलेंडर से 57 साल आगे है
-
सांस्कृतिक परेड और पारंपरिक दावतें
-
काठमांडू और भक्तपुर में भव्य आयोजन
श्रीलंका: सिंहला और तमिल नववर्ष
श्रीलंका में नया साल- 13–14 अप्रैल को सिंहला और तमिल नववर्ष के रूप में मनाया जाता है।
परंपराएं:
-
फसल कटाई से जुड़ा पर्व
-
पारंपरिक खेल
-
मीठे पकवान
-
शुभ मुहूर्त में नए कार्यों की शुरुआत
वियतनाम: टेट – चंद्र नववर्ष का सबसे बड़ा उत्सव
वियतनाम में नया साल टेट कहलाता है और जनवरी के अंत से फरवरी के बीच मनाया जाता है।
टेट की खास बातें:
-
घरों की सफाई
-
पूर्वजों की पूजा
-
बान्ह चुंग जैसे पारंपरिक व्यंजन
-
परिवार के साथ उत्सव















Leave a Reply