𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Metabolism Health: कुछ लोगों को ठंड में गर्मी और गर्मी में ठंड क्यों लगती है? एक्सपर्ट से जानिए वैज्ञानिक कारण…

Metabolism Health: कुछ लोगों को ठंड में गर्मी और गर्मी में ठंड क्यों लगती है? एक्सपर्ट से जानिए वैज्ञानिक कारण...

Metabolism Health: आपने अक्सर देखा होगा कि सर्दियों में कोई मोटी जैकेट और टोपी पहनकर भी ठिठुरता रहता है, जबकि कुछ लोग हल्के कपड़ों में भी सहज नजर आते हैं। वहीं, गर्मी के मौसम में कुछ लोगों को ज़रा सी धूप में पसीना आने लगता है, जबकि कुछ पर तेज गर्मी का भी ज्यादा असर नहीं होता। आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या यह किसी बीमारी का संकेत है या फिर शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया? डॉक्टरों के अनुसार, इसके पीछे मेटाबॉलिज्म, ब्लड सर्कुलेशन, शरीर की बनावट, हार्मोन और लाइफस्टाइल जैसे कई कारण जिम्मेदार होते हैं।

मेटाबॉलिज्म की भूमिका: शरीर में गर्मी कैसे बनती है?

विशेषज्ञों के मुताबिक, जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, उनके शरीर में ज्यादा ऊर्जा और गर्मी बनती है।

  • ऐसे लोगों को ठंड कम महसूस होती है

  • हल्की ठंड में भी उन्हें पसीना आ सकता है

वहीं, जिनका मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, उन्हें हल्की ठंड भी ज्यादा लगती है और गर्मी में भी शरीर जल्दी असहज हो जाता है।

ब्लड सर्कुलेशन कमजोर है तो ज्यादा ठंड लगेगी

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. एलएच घोटेकर बताते हैं कि

  • खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हाथ-पैर ठंडे रहते हैं

  • शरीर के सभी हिस्सों तक पर्याप्त गर्मी नहीं पहुंच पाती

यही वजह है कि जिन लोगों का ब्लड फ्लो कमजोर होता है, उन्हें गर्मी में भी ठंड लग सकती है।

शरीर का आकार, फैट और मसल्स भी तय करते हैं ठंड-गर्मी

डॉक्टरों के अनुसार,

  • जिन लोगों के शरीर में फैट और मसल्स ज्यादा होते हैं, उनमें गर्मी लंबे समय तक बनी रहती है

  • ऐसे लोगों को ठंड कम लगती है

वहीं,

  • पतले शरीर या कम मसल्स वाले लोगों का शरीर जल्दी ठंडा हो जाता है

  • उन्हें सर्दी ज्यादा महसूस होती है (Metabolism Health)

महिलाओं और पुरुषों में ठंड लगने का फर्क क्यों?

डॉ. घोटेकर बताते हैं कि महिलाओं में अक्सर

  • हीमोग्लोबिन कम होता है

  • मसल्स की मात्रा पुरुषों से कम होती है

इसी कारण एक ही तापमान वाले कमरे में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा ठंड लग सकती है।
हालांकि, मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण कई महिलाओं को हॉट फ्लैशेज यानी अचानक गर्मी भी महसूस होती है।

उम्र और लाइफस्टाइल भी डालती है असर

उम्र बढ़ने के साथ शरीर की टेंपरेचर कंट्रोल करने की क्षमता कमजोर हो जाती है।

  • बुजुर्गों को ठंड ज्यादा लगती है

  • गर्मी में भी शरीर जल्दी थक जाता है

इसके अलावा,

  • कम पानी पीना

  • ज्यादा कैफीन का सेवन

  • अनियमित दिनचर्या

भी शरीर के तापमान संतुलन को बिगाड़ सकती है।

Also Read- Ajwain Water Benefits: अजवाइन पानी कितने दिन पीना चाहिए? जानें सही तरीका, फायदे और सावधानियां…

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर आपको

  • बिना मौसम के ज्यादा ठंड या गर्मी लगती है

  • हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहते हैं

  • थकान, चक्कर या सांस फूलने की शिकायत रहती है

तो यह एनीमिया, थायरॉइड या ब्लड सर्कुलेशन की समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *