Mahindra XEV 9S: महिंद्रा ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S की बुकिंग आज 14 जनवरी 2026 से शुरू कर दी है। यह SUV हाल ही में लॉन्च हुई XUV 7XO का इलेक्ट्रिक अवतार है और इसे भारत की पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV के तौर पर पेश किया गया है। इसकी डिलीवरी 23 जनवरी 2026 से शुरू होगी। Mahindra XEV 9S को कंपनी के नए INGLO इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹19.95 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
बैटरी और पावर ऑप्शन
Mahindra XEV 9S को तीन बैटरी पैक विकल्पों में उतारा गया है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं।
-
59 kWh बैटरी – 170 kW पावर
-
70 kWh बैटरी – 180 kW पावर
-
79 kWh बैटरी – 210 kW पावर
यह सेटअप लंबी रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और फास्ट एक्सेलेरेशन का वादा करता है।
डिजाइन: फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम लुक
XEV 9S को पूरी तरह इलेक्ट्रिक-फोकस्ड डिजाइन दिया गया है। इसके एक्सटीरियर में शामिल हैं:
-
ब्लैक्ड-आउट फ्रंट ग्रिल
-
L-शेप LED DRLs और वर्टिकल प्रोजेक्टर हेडलैंप
-
फुल-विथ LED लाइट बार
-
फ्लश डोर हैंडल और एयरो-स्टाइल अलॉय व्हील्स
-
रूफ रेल, शार्क-फिन एंटीना और Mahindra Electric बैज
SUV का लुक इसे रोड पर बेहद प्रीमियम और मॉडर्न बनाता है।
केबिन और स्पेस: फैमिली के लिए परफेक्ट
Mahindra XEV 9S स्पेस के मामले में अपनी कैटेगरी में नया बेंचमार्क सेट करती है।
-
कुल इंटीरियर स्पेस: 4076 लीटर
-
बूट स्पेस: 527 लीटर
-
फ्रंट ट्रंक (Frunk): 150 लीटर
-
थर्ड रो सीट्स: 50:50 स्प्लिट
यह SUV लंबी फैमिली ट्रिप और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बेहतरीन है।
Also Read- Best Selling Cars 2025: अर्टिगा-डिजायर ही नहीं! दिसंबर 2025 में टॉप-25 बेस्ट सेलिंग कारों में ये मॉडल बने असली स्टार…
फीचर्स: लग्जरी और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
XEV 9S में सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV बनाते हैं।
कम्फर्ट और टेक
-
पावर्ड बॉस मोड
-
वेंटिलेटेड सेकंड-रो सीट्स (रिक्लाइन और स्लाइड फंक्शन)
-
सनशेड और साउंडप्रूफ लैमिनेटेड ग्लास
-
वायरलेस चार्जिंग और BYOD सपोर्ट
-
“Live Your Mood” एम्बिएंट इंटरफेस (Mahindra XEV 9S)
इंफोटेनमेंट
-
16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो (Dolby Atmos)
-
तीन बड़े 31.24 सेमी डिस्प्ले
-
5G कनेक्टिविटी, कैंप मोड और स्मार्ट क्लाइमेट कंट्रोल
सेफ्टी फीचर्स
महिंद्रा ने सेफ्टी के मामले में भी कोई समझौता नहीं किया है।
-
7 एयरबैग
-
Level 2+ ADAS (5 रडार + विजन कैमरा)
-
ड्राइवर ड्राउजनेस डिटेक्शन (DOMS – Eyedentity)
-
Secure360 Pro (लाइव व्यू, रिकॉर्डिंग और कम्युनिकेशन)
वेरिएंट और कीमत (Ex-Showroom)
| वेरिएंट | बैटरी पैक | कीमत |
|---|---|---|
| Pack One Above | 59 kWh | ₹19.95 लाख |
| Pack One Above | 79 kWh | ₹21.95 लाख |
| Pack Two Above | 70 kWh | ₹24.45 लाख |
| Pack Two Above | 79 kWh | ₹25.45 लाख |
| Pack Three | 79 kWh | ₹27.35 लाख |
| Pack Three Above | 79 kWh | ₹29.45 लाख |












Leave a Reply