LPG Cylinder Supply 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत में Liquefied Petroleum Gas की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है। कई जगह उपभोक्ताओं को डर है कि कहीं रसोई गैस की सप्लाई प्रभावित न हो जाए। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और आम उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। अगर किसी उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलता या डीलर की ओर से परेशानी होती है, तो वह सीधे गैस कंपनी की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया गया
सरकार ने गैस की उपलब्धता को संतुलित बनाए रखने के लिए कुछ बदलाव किए हैं।
-
शहरों में सिलेंडर बुकिंग के बीच का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।
-
ग्रामीण क्षेत्रों में यह समय 45 दिन तय किया गया है।
कई स्थानों से यह शिकायत भी सामने आई है कि कुछ गैस एजेंसियां सिलेंडर देने में देरी कर रही हैं या अतिरिक्त पैसे मांग रही हैं। ऐसे मामलों में उपभोक्ता सीधे कंपनी को शिकायत कर सकते हैं।
HP Gas हेल्पलाइन नंबर
अगर आप HP Gas के ग्राहक हैं और गैस डिलीवरी या डीलर से जुड़ी कोई समस्या है, तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
-
1800-2333-555 (टोल फ्री)
-
9493602222 (HP Anytime LPG)
Bharat Gas हेल्पलाइन नंबर
Bharat Gas उपभोक्ता गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी या अन्य शिकायत के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं:
-
1800-22-4344 (टोल फ्री)
-
7715012345 (LPG बुकिंग)
Indane Gas हेल्पलाइन नंबर
Indane Gas के ग्राहकों के लिए शिकायत और बुकिंग के नंबर इस प्रकार हैं:
-
1800-2333-555 (टोल फ्री)
-
7718955555 (बुकिंग और शिकायत)
Also Read- Electric Scooter Offer 2026: Ather Energy का धमाका! इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर मिल रही ₹20,000 तक की छूट…
सरकार ने क्या कहा?
सरकार ने लोगों से अपील की है कि गैस की कमी की अफवाहों पर ध्यान न दें। (LPG Cylinder Supply 2026)
ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार:
-
देश में घरेलू LPG का पर्याप्त भंडार मौजूद है
-
रिफाइनरी कंपनियों ने LPG उत्पादन लगभग 25% तक बढ़ा दिया है
-
जरूरत पड़ने पर अन्य देशों से कच्चा तेल खरीदने के विकल्प भी तैयार हैं
इसके अलावा वैश्विक ऊर्जा सप्लाई से जुड़े महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग Strait of Hormuz में किसी भी संभावित बाधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था भी बनाई गई है।














Leave a Reply