JE Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे डिप्लोमा इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (JE) के 2809 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
किन ब्रांच में होगी भर्ती?
BTSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती तीन इंजीनियरिंग ब्रांच में की जा रही है:
-
सिविल इंजीनियरिंग
-
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
-
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
कुल कितने पद और विभागवार विवरण
इस भर्ती में सबसे अधिक पद सिविल इंजीनियर के लिए निकाले गए हैं।
-
जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 2653 पद
-
शेष पद – मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के लिए
ये भर्तियां निम्न विभागों में की जाएंगी:
-
जल संसाधन विभाग
-
नगर विकास एवं आवास विभाग
-
ग्रामीण कार्य विभाग
-
भवन निर्माण विभाग
-
पथ निर्माण विभाग
-
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
-
लघु जल संसाधन विभाग
-
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
सामान्य वर्ग के लिए सिविल ब्रांच में 1306 पद आरक्षित हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ब्रांच में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है:
-
सिविल पद के लिए – सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
-
मैकेनिकल पद के लिए – मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
-
इलेक्ट्रिकल पद के लिए – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
आयु सीमा और आरक्षण नियम
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 37 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा, अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन करेंगे।
Also Read- NCHM JEE 2026 Notification: होटल मैनेजमेंट में करियर का सुनहरा मौका, जानें परीक्षा, आवेदन और फीस की पूरी जानकारी…
सैलरी कितनी मिलेगी? (Salary Details)
जूनियर इंजीनियर पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को:
-
₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह (लेवल-7 वेतनमान)
यह सैलरी बिहार की JE भर्तियों में बेहद आकर्षक मानी जा रही है। (JE Recruitment 2026)
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
BTSC JE भर्ती 2026 में चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:
-
लिखित परीक्षा
-
कार्य अनुभव (यदि लागू हो)
आवेदन कैसे करें?
-
आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे
-
उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 12 जनवरी 2026














Leave a Reply