IPL Breaking: IPL 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने इस बार टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित न करने का फैसला लिया है। यह निर्णय पिछले साल Royal Challengers Bengaluru (RCB) के विजय जुलूस के दौरान हुई दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बेंगलुरु हादसे को दी श्रद्धांजलि
साल 2025 में RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद Bengaluru में जश्न के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। BCCI ने उन सभी दिवंगतों को सम्मान देने के लिए यह अहम फैसला लिया है। इस कदम को खेल से ऊपर मानवता को प्राथमिकता देने के रूप में देखा जा रहा है।
बेंगलुरु में ही होगा पहला मुकाबला
- IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा।
- इस मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad आमने-सामने होंगी।
- यह मैच M Chinnaswamy Stadium में आयोजित होगा।
- जो इस फैसले की एक बड़ी वजह भी माना जा रहा है। (IPL Breaking)
क्लोजिंग सेरेमनी हो सकती है खास
- हालांकि ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार IPL 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी 31 मई को फाइनल मुकाबले से पहले आयोजित की जा सकती है।
- इसमें बड़े कलाकारों और शानदार कार्यक्रम की उम्मीद की जा रही है।
Also Read- SA vs NZ T20 Series: South Africa ने 42 महीने बाद रचा इतिहास, New Zealand को 3-2 से हराया…
पहले भी रद्द हो चुकी है ओपनिंग सेरेमनी
यह पहली बार नहीं है जब IPL की ओपनिंग सेरेमनी रद्द की गई हो।
- 2019 में Pulwama Attack के बाद भी इसे रद्द किया गया था
- उस समय सेरेमनी का बजट शहीद जवानों के परिवारों को दिया गया था















Leave a Reply