IPL Auction 2026 Live: आईपीएल 2026 की नीलामी को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज अबू धाबी में IPL 2026 का मेगा ऑक्शन आयोजित किया जाएगा, जहां 369 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से होगी। इस बार खिलाड़ियों के नाम मल्लिका सागर द्वारा पुकारे जाएंगे और सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपनी रणनीति के मुताबिक बोली लगाती नजर आएंगी।
369 खिलाड़ी ऑक्शन में, लिस्ट में आखिरी वक्त में बदलाव
शुरुआत में IPL 2026 ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन बाद में इसमें 19 और खिलाड़ियों को जोड़ा गया। अब कुल 369 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे, जिनमें भारतीय और विदेशी दोनों शामिल हैं।
इन बड़े नामों से होगी नीलामी की शुरुआत
आईपीएल 2026 ऑक्शन की शुरुआत हमेशा की तरह इंटरनेशनल प्लेयर्स के सेट से होगी।
पहले सेट में जिन स्टार खिलाड़ियों के नाम पुकारे जा सकते हैं, उनमें शामिल हैं:
-
जेक फ्रेजर मैकगर्क
-
कैमरन ग्रीन
-
डेवन कॉनवे
-
सरफराज खान
-
पृथ्वी शॉ
ऑक्शन का क्रम आमतौर पर बल्लेबाज → ऑलराउंडर → विकेटकीपर → तेज गेंदबाज → स्पिनर के अनुसार चलेगा। शुरुआती 5 सेटों में करीब 34 खिलाड़ियों पर बोली लगने की संभावना है।
IPL 2026 Auction: किस टीम के पास सबसे बड़ा पर्स?
आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए 10 टीमों के पास कुल मिलाकर 237.55 करोड़ रुपये का पर्स है।
-
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – सबसे बड़ा पर्स 64.30 करोड़ रुपये
-
मुंबई इंडियंस (MI) – सबसे छोटा पर्स 2.75 करोड़ रुपये
77 स्लॉट खाली, भारतीय खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड
IPL 2026 के लिए कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें:
-
52 भारतीय खिलाड़ी
-
25 विदेशी खिलाड़ी
इससे साफ है कि ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों की डिमांड सबसे ज्यादा रहने वाली है। (IPL Auction 2026 Live)
Also Read- Axar Patel OUT: टीम इंडिया को बड़ा झटका, T20 सीरीज से बाहर अक्षर पटेल, जानिए चोट नहीं बल्कि क्या है वजह…
किस टीम में सबसे ज्यादा खाली स्लॉट?
खिलाड़ियों की जरूरत के लिहाज से:
-
KKR – 13 स्लॉट (सबसे ज्यादा)
-
SRH – 10 स्लॉट
-
CSK और राजस्थान रॉयल्स – 9-9 स्लॉट
-
RCB – 8 स्लॉट
-
LSG – 6 स्लॉट
-
MI और गुजरात टाइटंस – 5-5 स्लॉट
-
पंजाब किंग्स – 4 स्लॉट
IPL 2026 Auction से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पर नजर
अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी टीम किस खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाती है और कौन सा खिलाड़ी ऑक्शन का सबसे महंगा सौदा बनता है। IPL 2026 ऑक्शन से जुड़ी हर Live Update फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाली है।















Leave a Reply