𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

IPL 2026 Auction Update: केन विलियमसन बने LSG के नए स्ट्रैटेजिक एडवाइजर, ऋषभ पंत के साथ बनाएंगे जीत की प्लानिंग…

IPL 2026 Auction Update: केन विलियमसन बने LSG के नए स्ट्रैटेजिक एडवाइजर, ऋषभ पंत के साथ बनाएंगे जीत की प्लानिंग...

IPL 2026 Auction Update: मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बड़ा दांव खेला है। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन अब टीम के साथ एक नए रोल में जुड़ गए हैं। हालांकि वह बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि टीम के स्ट्रैटेजिक एडवाइजर (रणनीतिक सलाहकार) के रूप में काम करेंगे।

IPL 2026 से पहले LSG में विलियमसन की एंट्री

  • लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका की स्पेशल रिक्वेस्ट पर केन विलियमसन ने इस भूमिका को स्वीकार किया है।
  • IPL 2025 में अनसोल्ड रहने के बाद विलियमसन ने कमेंट्री बॉक्स से खेल को देखा था, लेकिन अब IPL 2026 में वे टीम की रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

रणनीतिकार के रूप में बड़ी जिम्मेदारी

  • विलियमसन अपनी क्रिकेटिंग समझ और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
  • उनकी रणनीतिक सोच LSG को नई दिशा दे सकती है।
  • उनके आने से टीम की प्लानिंग और गेम रीडिंग क्षमता में जबरदस्त सुधार की उम्मीद है।

Also Read- Pro Kabaddi League 2025: पुणेरी पलटन और दबंग दिल्ली ने बरकरार रखा टॉप स्पॉट, देखिए मैच 84 के बाद का नया पॉइंट्स टेबल…

LSG के ‘पांडव’: पांच धुरंधर संभालेंगे जिम्मेदारी

IPL 2026 में LSG के पास अब 5 प्रमुख रणनीतिक चेहरे होंगे —

  1. जस्टिन लैंगर (हेड कोच)

  2. कार्ल क्रो (स्पिन बॉलिंग कोच)

  3. भरत अरुण (बॉलिंग कोच)

  4. लांस क्लूजनर (असिस्टेंट कोच)

  5. केन विलियमसन (स्ट्रैटेजिक एडवाइजर)

ये पांचों मिलकर टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की रणनीति बनाएंगे। (IPL 2026 Auction Update)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *