𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

IPL 2026 Auction: दिसंबर में होगा खिलाड़ियों की बोली, BCCI ने तय की रिटेंशन की डेडलाइन…

IPL 2026 Auction: दिसंबर में होगा खिलाड़ियों की बोली, BCCI ने तय की रिटेंशन की डेडलाइन...

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन दिसंबर 2025 में होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नीलामी दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में हो सकती है। माना जा रहा है कि 13 से 15 दिसंबर के बीच मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा।

खिलाड़ियों को रिटेन करने की डेडलाइन

IPL 2026 से पहले फ्रेंचाइजियों को अपने खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार करनी होगी। इसके लिए रिटेंशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 तय की गई है। यानी टीमों के पास यह बड़ा फैसला लेने के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है।

कहां होगा IPL 2026 Auction?

पिछले दो सीजन के ऑक्शन विदेशों में हुए थे—

  • IPL 2023 का ऑक्शन दुबई में हुआ था।

  • IPL 2024 का ऑक्शन जेद्दा में आयोजित किया गया।

अब सवाल यह है कि क्या IPL 2026 का ऑक्शन भारत में होगा या फिर किसी और देश में? BCCI ने अभी तक लोकेशन को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। (IPL 2026 Auction)

Also Read- Cricket Controversy: पाकिस्तानी खिलाड़ी का विवादित बयान, लाइव शो में बोला- “इस भारतीय खिलाडी को घूंसे मारना चाहता हूं”…

क्यों है IPL 2026 Auction खास?

  • खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज पर नजर रहेगी।

  • टीमों को अपनी रणनीति और कॉम्बिनेशन मजबूत करने का मौका मिलेगा।

  • कई बड़े खिलाड़ियों के नाम ऑक्शन टेबल पर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *