ICC Semifinal Rules 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। चार हफ्तों के रोमांच के बाद टूर्नामेंट को उसकी टॉप-4 टीमें मिल गई हैं। डिफेंडिंग चैंपियन भारत के साथ साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब सभी नॉकआउट मुकाबले भारत में खेले जाएंगे और फैंस की नजरें ट्रॉफी पर टिकी हैं।
सेमीफाइनल में कौन भिड़ेगा किससे?
- पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
- दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। इन दोनों मुकाबलों की विजेता टीमें फाइनल में खिताबी भिड़ंत करेंगी।
सेमीफाइनल के लिए ICC का खास नियम क्या है?
आईसीसी ने मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है। कोशिश यही रहेगी कि मैच तय दिन पर ही पूरा हो जाए। लेकिन अगर बारिश या अन्य कारणों से खेल प्रभावित होता है, तो:
-
निर्धारित दिन पर 90 मिनट का अतिरिक्त समय (Extra Time) मिलेगा।
-
रिजर्व डे पर 120 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
-
परिणाम के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी।
आईसीसी का मकसद है कि रिजर्व डे का इस्तेमाल कम से कम हो, इसलिए पहले दिन ज्यादा से ज्यादा समय दिया गया है।
रिजर्व डे पर कब शुरू होगा मैच?
- दोनों सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे।
- लेकिन अगर मुकाबला रिजर्व डे पर जाता है, तो मैच का समय बदल जाएगा।
- रिजर्व डे पर खेल की शुरुआत दोपहर 3 बजे (IST) से होगी।
यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि पूरा मैच समय पर समाप्त किया जा सके और फाइनल की तैयारियों पर असर न पड़े।
रिजर्व डे पर मैच कैसे होगा? जानिए दोनों स्थितियां
1️⃣ अगर पहले दिन मैच शुरू हो चुका था
-
मैच वहीं से दोबारा शुरू होगा, जहां खेल रुका था।
-
यदि पहले दिन ओवर कम कर दिए गए थे, तो रिजर्व डे पर भी उतने ही ओवर लागू रहेंगे।
Also Read- IND vs AUS T20 Series: मंधाना-श्रेयांका के दम पर 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत…
2️⃣ अगर पहले दिन खेल शुरू ही नहीं हो पाया
-
रिजर्व डे पर पूरा मुकाबला 20-20 ओवर का खेला जाएगा।
-
यदि रिजर्व डे पर भी नतीजा नहीं निकलता, तो ग्रुप स्टेज की पोजीशन के आधार पर आगे बढ़ने वाली टीम तय की जाएगी। (ICC Semifinal Rules 2026)
फैंस के लिए क्या है खास?
-
सेमीफाइनल में बारिश का असर कम करने के लिए आईसीसी ने मजबूत प्लान बनाया है।
-
अतिरिक्त समय और रिजर्व डे से रोमांच में कोई कमी नहीं आएगी।
-
भारत की टीम खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी, जबकि इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ट्रॉफी जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।














Leave a Reply