ICAI CA सितंबर 2025 परिणाम की संभावित तिथि: नवंबर में जारी होने की संभावना
भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) जल्द ही सितंबर 2025 में आयोजित सीए परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ICAI CA September 2025 Result 3 नवंबर 2025 तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, संस्थान की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
ICAI CA Result 2025 Update by Officials
ICAI सदस्य राजेश शर्मा ने एक्स (X) पर एक पोस्ट में बताया, “@theicai परीक्षा का परिणाम संभवतः 3 नवंबर 2025 को घोषित किया जा सकता है।”
पहले जारी किए गए आधिकारिक मार्गदर्शन नोट (guidance note) में भी यह संकेत दिया गया था कि परिणाम नवंबर 2025 में घोषित किया जाएगा।
इस बार फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा 3 सितंबर से 22 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिनका परिणाम अब जल्द जारी होने वाला है।
ICAI CA September 2025 Result: Post Result Process
-
70% या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्रों को “Pass with Distinction” का दर्जा मिलेगा।
-
जो छात्र किसी एक ग्रुप में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें अगले परीक्षा चक्र में दोबारा शामिल होने का मौका मिलेगा।
-
रिजल्ट जारी होने के बाद ICAI Campus Placement Drive में भाग लेने वाले छात्रों के लिए यह परिणाम महत्वपूर्ण रहेगा।
-
इसके बाद revaluation (पुनर्मूल्यांकन) और verification (सत्यापन प्रक्रिया) जल्द ही शुरू की जाएगी।
How to Check ICAI CA September 2025 Result Online
-
आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult पर जाएं।
-
होमपेज पर जाकर Foundation / Intermediate / Final में से अपना परीक्षा वर्ग चुनें।
-
अपना Roll Number और Registration Number दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित होगा।
-
भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड और सेव करें।
ये भी पढ़े – CBSE CTET 2026: परीक्षा 8 फरवरी को, जारी हुई अहम जानकारी! जानें कब, कहां और कैसे होगा आवेदन, कौन कर सकता है परीक्षा में शामिल…
Next Step for Candidates
जो उम्मीदवार अगली सीए परीक्षा में आवेदन करना चाहते हैं, वे Self Service Portal (SSP) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।












Leave a Reply