𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

GTA 6 Vice City: गेमर्स के लिए बड़ी खबर, सामने आई रिलीज डेट और संभावित कीमत…

GTA 6 Vice City: गेमर्स के लिए बड़ी खबर, सामने आई रिलीज डेट और संभावित कीमत...

GTA 6 Vice City: दुनिया की सबसे लोकप्रिय गेम सीरीज में शामिल Grand Theft Auto VI (GTA 6) को लेकर गेमिंग कम्युनिटी में लंबे समय से जबरदस्त उत्साह है। हर दिन इस गेम से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जिनमें मैप, किरदार, कीमत और लॉन्च डेट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गेम डेवलपर Rockstar Games ने GTA 6 के लॉन्च को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बहुप्रतीक्षित गेम का ग्लोबल लॉन्च 19 नवंबर 2026 को किया जा सकता है।

19 नवंबर 2026 को हो सकता है GTA 6 का ग्लोबल लॉन्च

रिपोर्ट्स के अनुसार GTA 6 का लॉन्च 19 नवंबर 2026 को तय किया गया है। शुरुआत में यह गेम PlayStation 5 और Xbox Series X and Series S पर उपलब्ध होगा। हालांकि पीसी गेमर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि पीसी वर्जन कंसोल रिलीज के लगभग एक साल बाद लॉन्च किया जा सकता है। GTA सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए लॉन्च के समय भारी संख्या में गेमर्स के लॉगिन करने की संभावना है, जिससे सर्वर पर ज्यादा ट्रैफिक भी देखने को मिल सकता है।

भारत में GTA 6 की संभावित कीमत

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार GTA 6 को दो अलग-अलग एडिशन में लॉन्च किया जा सकता है:

  • स्टैंडर्ड एडिशन – लगभग ₹7,499

  • डीलक्स एडिशन – करीब ₹8,999

डीलक्स एडिशन खरीदने वाले खिलाड़ियों को कुछ अतिरिक्त फीचर्स और संभावित अर्ली एक्सेस का फायदा मिल सकता है। हालांकि कीमतों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। (GTA 6 Vice City)

GTA 6 के प्री-ऑर्डर कब शुरू होंगे?

फिलहाल Rockstar Games ने प्री-ऑर्डर की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मई 2026 से गेम के प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं। प्री-ऑर्डर शुरू होने के बाद गेमर्स डिजिटल स्टोर के जरिए गेम को पहले से बुक कर सकेंगे। GTA की लोकप्रियता को देखते हुए उम्मीद है कि प्री-ऑर्डर शुरू होते ही भारी संख्या में लोग इसे खरीदेंगे।

Also Read- Social Media News: Facebook पर कॉपी-पेस्ट कंटेंट पर सख्ती! Meta ने लॉन्च किए नए टूल, शिकायत पर होगी तुरंत कार्रवाई…

Vice City मैप और नए किरदारों की एंट्री

  • GTA 6 में गेमर्स को एक बार फिर मशहूर Vice City मैप देखने को मिल सकता है।
  • यह लोकेशन पहले भी GTA सीरीज में बेहद लोकप्रिय रही है।
  • इस बार इसे नए ग्राफिक्स और बड़े ओपन वर्ल्ड के साथ पेश किया जा सकता है।

गेम की कहानी में दो मुख्य किरदार दिखाई देंगे:

  • जेसन (Jason)

  • लूसिया (Lucia)

इसके अलावा गेम में कई अन्य किरदार भी शामिल होंगे, जिनमें कैल हैम्पटन, बूबी आइक और राउल बतिस्ता जैसे नाम सामने आए हैं। यह सभी पात्र क्राइम, गैंग और ड्रग सिंडिकेट की कहानी को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।

गेमर्स क्यों कर रहे GTA 6 का बेसब्री से इंतजार?

  • GTA सीरीज हमेशा अपने बड़े ओपन वर्ल्ड, शानदार ग्राफिक्स और रोमांचक स्टोरीलाइन के लिए जानी जाती है।
  • GTA 6 में भी पहले से ज्यादा बड़ा मैप, नए मिशन और आधुनिक गेमप्ले देखने को मिल सकता है।
  • यही वजह है कि गेमर्स इस गेम के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *