𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

German Prison System: जेल से भागने पर जर्मनी में क्यों नहीं मिलती सजा? जानिए अनोखी लीगल पॉलिसी…

German Prison System: जेल से भागने पर जर्मनी में क्यों नहीं मिलती सजा? जानिए अनोखी लीगल पॉलिसी...

German Prison System: अधिकांश देशों में जेल से भागना गंभीर अपराध माना जाता है, लेकिन जर्मनी का कानून इससे बिल्कुल अलग है। यहाँ जेल से कैदी का भागना अपराध ही नहीं माना जाता। अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों है और जर्मन लीगल सिस्टम इसको लेकर कैसा रुख अपनाता है?

जेल से भागना अपराध क्यों नहीं?

जर्मन दंड संहिता (German Penal Code) के मुताबिक, हर इंसान की स्वतंत्र रहने की इच्छा स्वाभाविक है।
👉 इसलिए अगर कोई कैदी भागने की कोशिश करता है तो इसे अपराध नहीं माना जाता, बल्कि इसे एक मानवीय प्रवृत्ति समझा जाता है।

पकड़े जाने पर क्या होता है?

अगर कोई कैदी जेल से भागकर दोबारा पकड़ा जाता है तो उसे बस वापस जेल में लाकर उसकी सजा पूरी करने को कहा जाता है।
👉 लेकिन उसे भागने के लिए अलग से दंड नहीं दिया जाता, क्योंकि जर्मनी का सिस्टम “सजा नहीं, सुधार” (Rehabilitation) पर विश्वास करता है।

कब मिलती है सजा?

जर्मनी में कैदियों को भागने के लिए सजा नहीं दी जाती, लेकिन अगर भागते समय उन्होंने:

  • हिंसा की हो,

  • गार्ड या किसी शख्स पर हमला किया हो,

  • या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया हो,

तो सजा दी जाती है। हालांकि, यह सजा भागने के लिए नहीं बल्कि हमले, नुकसान और चोरी जैसे अपराधों के लिए होती है। (German Prison System)

Also Read- Geography Facts: ब्रिटेन, ग्रेट ब्रिटेन और UK; क्या है अंतर? ब्रिटिश PM के भारत दौरे के बीच जानिए पूरी सच्चाई…

जर्मनी की जेलों में कैदियों को क्या सुविधाएं मिलती हैं?

जर्मनी का लीगल सिस्टम कैदियों के सुधार और जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर जोर देता है।
यहाँ कैदियों को मिलती हैं ये सुविधाएं:

  • हर कैदी के लिए अलग कमरा, जिसमें बिस्तर, अलमारी, शीशा और टॉयलेट होता है।

  • बेसिक सामान जैसे साबुन, टूथब्रश आदि।

  • कुछ जेलों में टीवी, रेडियो और छोटा फ्रिज भी।

  • तीन टाइम का खाना, जिसमें शाकाहारी या मांसाहारी विकल्प।

  • हेल्थकेयर सुविधा – डॉक्टर, नर्स और मनोवैज्ञानिक हमेशा उपलब्ध।

  • ज़रूरत पड़ने पर बाहरी अस्पताल में इलाज की अनुमति।

  • जेल के अंदर पढ़ाई और व्यवसाय शुरू करने का अवसर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *