EV Launch 2026: Skoda Auto ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि Vision 7S Concept का प्रोडक्शन वर्जन Skoda Peaq नाम से बाजार में आएगा। यह एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो कंपनी की अब तक की सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप EV बनेगी।
किन गाड़ियों को देगी Skoda Peaq टक्कर?
ग्लोबल मार्केट में Skoda Peaq EV को सीधे तौर पर इन गाड़ियों के मुकाबले उतारा जाएगा:
-
Mercedes-Benz GLB
-
Peugeot e-5008
-
आने वाली Hyundai Creta EV (भारत में संभावित प्रतिद्वंद्वी)
कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक SUV Skoda Enyaq से यह गाड़ी साइज, फीचर्स और कीमत – तीनों मामलों में ऊपर होगी।
2026 में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
Skoda ने कन्फर्म किया है कि:
-
Skoda Peaq का ग्लोबल अनावरण 2026 की गर्मियों में होगा
-
इसके बाद बैटरी, रेंज, फीचर्स और कीमत से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी
भारत में इसके 2027 तक लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कंपनी ने क्या कहा?
Skoda के मुताबिक,
“Peaq हमारे ब्रांड के स्पेस, प्रैक्टिकलिटी और प्रीमियम DNA को एक नए स्तर पर ले जाएगा। यह नाम इस बात का संकेत है कि यह मॉडल हमारे इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में कितनी अहम भूमिका निभाएगा।”
Also Read- Mahindra XEV 9S की बुकिंग आज से शुरू, भारत की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV ने मचाया धमाल…
Skoda Peaq EV: डिजाइन और केबिन से क्या उम्मीद करें?
-
लगभग 4.9 मीटर लंबी 3-रो इलेक्ट्रिक SUV
-
कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह ही फ्यूचरिस्टिक डिजाइन
-
बड़ा और प्रीमियम केबिन
-
एडवांस्ड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
-
पैनोरमिक डिस्प्ले और मिनिमलिस्ट डैशबोर्ड
हालांकि, कॉन्सेप्ट में दिखाए गए सुसाइड डोर्स, बिना B-पिलर और कैमरा-बेस्ड मिरर को प्रोडक्शन मॉडल में सेफ्टी नियमों के तहत बदला जा सकता है।
बैटरी, रेंज और चार्जिंग डिटेल
Vision 7S कॉन्सेप्ट के आधार पर Skoda Peaq में मिल सकते हैं:
-
89 kWh बैटरी पैक
-
600+ km (WLTP) रेंज
-
200 kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
-
RWD और AWD दोनों ऑप्शन (EV Launch 2026)
क्यों खास है Skoda Peaq?
-
Skoda की अब तक की सबसे बड़ी और महंगी EV
-
फैमिली-फ्रेंडली 7-सीटर लेआउट
-
लॉन्ग रेंज और फास्ट चार्जिंग
-
प्रीमियम EV सेगमेंट में मजबूत दावेदारी












Leave a Reply